सम्पादकीय

भगवान के नाम पर लूट इतनी आसान है क्या?

📅 16 July 2026 ✍️ पिघलता हिमालय
अयोध्या के राम मन्दिर में चढ़ावे की राशि पर हेरफेर को लेकर जिस प्रकार से परतें खुल रही हैं वह यह तो सिद्ध कर ही चुकी हैं कि भगवान के नाम पर अथाह लूट हो रही है। बहुत ही चतुराई के साथ करोड़ों लोगों की आस्था व श्रद्धा को कुचला जा रहा है। राममन्दिर के मामले में आंखिरी सच क्या होगा वह तो जाँच के बाद पता चलेगा लेकिन इसमें जिन लोगों का नाम लिया गया है, उनके द्वारा भी जिस प्रकार से बयान दिये गये हैं वह सीधा संकेत हैं कि ‘लूट सके तो लूट’ वाली स्थिति रही है।
राममन्दिर ही क्या भगवान के नाम पर अन्य जगहों पर भी लूट ने झकझोर दिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच हलचल है। चढ़ावे और दान की राशि पर घपले का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन हो रहा है। इसमें मन्दिर समिति ने प्रथम दृष्टया हेराफेरी में आरोपित बीकेटीसी के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौि
साझा करें: Facebook Twitter WhatsApp

📰 संबंधित समाचार

सम्पादकीय

पुलिस और प्रशासन की मजबूरी मतलब सब चौपट

उत्तराखण्ड में नेताओं के बोल जिस प्रकार से सुनाई दे रहे हैं उससे साफ दिख रहा है कि हमारी पुलिस व्यवस्था और प्रशासन को लाचार बनाया जा रहा है। छुटभैये न...

📅 09 Sep 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

हिमालय की पिघलन से नेपाल दहला और बड़ी चेतावनी

पड़ोसी देश नेपाल में 26 अगस्त की भोर दुखभरी रही। यहाँ तिब्बत की ओर से आ रही नदी ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते जलसैलाब अपने रास्ते म...

📅 02 Sep 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

इतिहास को नकारा नहीं जा सकता

हल्द्वानी के निकट रानीबाग में चित्रेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण और शनि मन्दिर निर्माण को लेकर पर्वतीय समाज में नाराजी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर...

📅 28 Aug 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

ओच्छेपन की राजनीति

राजनीति अपने लाभ के लिये होती है, सब जानते हैं लेकिन राजनीति की आड़ में हल्कापन हो जाना तो पूरे समाज में गन्द फैलाने जैसा होता है। ऐसा ही कुछ वर्तमान क...

📅 20 Aug 2026 पढ़ें →