सम्पादकीय

दिसम्बर से शुरू होगी जनगणना

📅 17 September 2026 ✍️ पिघलता हिमालय
देहरादून। प्रदेश में सामान्य जनगणना 2027 की प्रक्रिया 1 दिसम्बर 2026 से शुरू होगी। इससे पहले 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। जनगणना के लिये 5 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि 12 बजे को सन्दर्भ तिथि निर्धारित की गई है। इसी के आधार पर राज्य की आबादी से सम्बन्धित आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।
बताया गया है कि मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बैठक के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम और पिफर एक दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का मुख्य कार्य चलेगा। इस अवधि में गणनाकर्मी घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवारों और जनसंख्या से सम्बन्धित आवश्यक विवरण दर्ज करेंगे। स्व गणना के दौरान अपना विवरण दर्ज करने वाले नागरिकों के विवरण का भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन किया जाएगा। जनगणना का कार्य पूरा होने के बाद 5 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलेगा। इस दौरान गणना से छूटे लोगों अथवा दर्ज किए गए विवरण में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों की ओर से जनगणना की प्रक्रिया को निर्धारित समय सारिणी के अन
साझा करें: Facebook Twitter WhatsApp

📰 संबंधित समाचार

सम्पादकीय

भ्रष्टाचार और अत्याचार दोनों ही नहीं होने चाहिये

उत्तराखण्ड आये दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हंगामे होने लगे हैं। साथ ही अत्याचार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शान्तप्रिय पर्वत प्रदेश में यह सब क...

📅 17 Sep 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

पुलिस और प्रशासन की मजबूरी मतलब सब चौपट

उत्तराखण्ड में नेताओं के बोल जिस प्रकार से सुनाई दे रहे हैं उससे साफ दिख रहा है कि हमारी पुलिस व्यवस्था और प्रशासन को लाचार बनाया जा रहा है। छुटभैये न...

📅 09 Sep 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

हिमालय की पिघलन से नेपाल दहला और बड़ी चेतावनी

पड़ोसी देश नेपाल में 26 अगस्त की भोर दुखभरी रही। यहाँ तिब्बत की ओर से आ रही नदी ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते जलसैलाब अपने रास्ते म...

📅 02 Sep 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

इतिहास को नकारा नहीं जा सकता

हल्द्वानी के निकट रानीबाग में चित्रेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण और शनि मन्दिर निर्माण को लेकर पर्वतीय समाज में नाराजी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर...

📅 28 Aug 2026 पढ़ें →