सम्पादकीय
पर्यटन के साथ-साथ शालीनता भी जरूरी है
📅 30 April 2026
✍️ पिघलता हिमालय
जिसको देखो, उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास की बात करने लगता है और यह सुनकर मन को सकून मिलता है कि लाखों लोग देवभूमि के दर्शन को आएंगे, स्वरोजगार की बाढ़ आ जाएगी, युवाओं का पलायन रुक जाएगा, हमारी संस्कृति संवर जाएगी। पर्यटन स्थलों में पर्यटक सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में कदम भी बढ़ाए जा रहे हैं। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये कार्बेट में बिजरानी, गर्जिया, ढेला व झिरना पर्यटन जोन की शुरुआत है। ढिकाला जोन में एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिेय टेलीस्कोप लगाने का प्रस्ताव है। मसूरी व नैनीताल में जाम से निजात दिलाने को पार्किंग विस्तार की योजना है। चारधाम यात्रा सहित ओम पर्वत, आदि कैलास यात्रा के पैकेज चल रहे हैं। यह सब बहुत