रसोई गैस की मारामारी
केन्द्र सरकार की ओर से घरेलू गैस एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी न होने के लगातार दावों के बीच देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। एलपीजी संकट के कारण एक तरपफ होटल और रेस्टोरेंट उद्योग ठप होने के कगार पर पहुंच गया है तो दूसरी ओर घरेलू सिलेण्डरों के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी कतारें लग रही हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इसके परिणामस्वरूप गैस आपूर्ति में व्यवधान के बीच उत्तराखण्ड सरकार ने जरूरत की स्थिति में व्यावसायिक उपया