पार्टी के टिकट के लिये जोड़-तोड़
गंगोलीहाट सीट पर भाजपा की ओर डॉ.भीम कुमार इस समय सर्वाधिक चर्चित हो चुके हैं। जिस प्रकार से वह तैयारी कर रहे हैं, उसे देख अनुमान है कि उन्हें कुछ तो आश्वासन है ही। भाजपा से टिकट के लिये विधायक सहित लम्बी सूची है। इस बीच पुंगराउ घाटी से दिनेश आर्य ने जिस प्रकार से अपनी बात रख है उसे देख लग रहा है कि वह चुप तो रहेंगे नहीं। जिला पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी को पार्टी टिकट न मिलने पर भी उन्होंने निर्दलीय रूप में अपनी ताकत दिखाते हुए जीत अर्जित की