सम्पादकीय

अपनी राजनीति भर के लिये मेलों का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण

📅 18 November 2026 ✍️ पिघलता हिमालय
उत्तराखण्ड का ऐतिहासिक व्यापारिक जौलजीबी मेला इस बार जिस प्रकार से मारधाड़, नारेबाजी, गाली-गलौच, तोड़फोड़, हंगामे के साथ हुआ वह बहुत ही चिन्ता की बात है। पिछले कुछ वर्षों से देखने में आ रहा है कि पहले तो मेलों का महोत्सव नाम कर दिया गया है, उपर से जिसका दबदबा रहता है वह ऐसे आयोजनों को अपने लाभ के लिये भुनाने लगते हैं। प्रदेश में तमाम तरह के रंग-बिरंगे आयोजनों में यह सब हो रहा है लेकिन कुछ मेलों की गणना ऐतिहासिक-पौराणिक-व्यापारिक रूप में वर्षों से आज तक बनी हुई है। इन मेलों को भी अपनी राजनीति भर के लिये इस्तेमाल करने से इनका स्वरूप बदलता जा रहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय मेले का आयोजन पिछले कुछ वर्षों से नेताओं के घेरे में ज्यादा आने लगा है और यहाँ होने वाले सांस्कृतिक उत्सव के स्वरूप में भी बन्दरबांट सी दिखाई देती है जबकि स्थानीय स्तर पर परम्परागत रूप से जुटने वाले हाथ मलते रह जाते हैं। काली गोरी नदियों के संगम पर होने वाले इस व्यापारिक मेले को भी
साझा करें: Facebook Twitter WhatsApp

📰 संबंधित समाचार

सम्पादकीय

नैतिकता की बात करने वाले ही पलीता लगा रहे हैं

उत्तराखण्ड में आरोपों के घेरे में आ रहे नेताओं को देखते हुए यह तो स्पष्ट हो चुका है कि राजनीति घपलच्यू में इज्जत-आबरू जैसी बातें कोई मायने की नहीं हैं...

📅 12 Nov 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

उत्सव-त्यौहार केवल प्रदर्शन नहीं हैं

दीपों का त्यौहार चहुं ओर खुशियां भर दे। सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली का त्यौहार सबको उमंगित करने वाला हो। इसके अलावा भी त्यौहारों के पीछे मूल...

📅 07 Nov 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

दिलेर मेहंदी का झूमना: संस्कृति के नाम पर यही सब हो रहा है

उत्तराखण्ड के नरेन्द्रनगर में कुंजपुरी विकास मेले में दिलेर मेहंदी के झूमने पर बबाल मच गया। नाम कमा चुके इस कलाकार का नशा इस कदर था कि न तो उनसे बोला ...

📅 30 Oct 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

सवाल उठना स्वाभाविक है

अंकिता भण्डारी प्रकरण से जुड़े आरोपों और न्याय की मांग के बीच दुष्यन्त कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने से उत्तराखण्ड में राजनीतिक सवाल खड़े ...

📅 22 Oct 2026 पढ़ें →