उत्तराखण्ड

आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टियों के जाल बिछने शुरू

📅 29 July 2026 ✍️ पिघलता हिमालय
आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टियों के जाल बिछने शुरू हो चुके हैं। उत्तराखण्ड की सभी विधानसभा सीटों पर घमासान के लिये तैयारी है, जिसमें सर्वाधिक जोर ‘सोर’ की सीट पर दिखाई दे रहा है। सोर घाटी की पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस के विधायक मयूख महर जिस प्रकार से दम दिखा चुके हैं और उनके विरोध में नारे लगा चुका दूसरा धड़ा जितना जोर दिखा चुका है, उससे यह तो तय है कि टिकट मिले न मिले इस सीट पर गरजेंगे जरूर। यह इनकी पार्टी को तय करना है कि किसको कैसे मना सकते हैं या टिकट दे सकते हैं। इसी प्रकार भाजपा से टिकट के लिये आतुर नेताओं के बीच खुलेआम रार तो नहीं दिखाई दे रही है परन्तु टिकट न मिलने पर किसका रुख कैसा होगा यह अभी से कहना कठिन है। यूकेडी इस सीट पर बराबर लोगों के बीच सम्पर्क कर काशी सिंह ऐरी को लाने के लिये दम लगा रही है। नेताओं की गर्जना में ‘सोर’ का सोर बहुत रोमांचक होना
साझा करें: Facebook Twitter WhatsApp

📰 संबंधित समाचार

उत्तराखण्ड

टनकपुर में उलटफेर की राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां सर्वाधिक हो रही हैं। शासन, प्रशासन, पार्टियां, आम जनता कितना क्या कर रही है- ...

📅 07 Oct 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की राजनीति में अब नये चेहरे रस घोलेंगे

उत्तराखण्ड के बड़ी छात्र संख्या वाले हल्द्वानी के मोतीरोम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस बार हुए छात्र संघ चुनाव में जिस प्रकार का हंगाम...

📅 07 Oct 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव के बहाने अपनी ताकत दिखाना चाहते थे नेता

उत्तराखण्ड में छात्र संघ चुनाव में इस बार नया अध्याय शुरू हो गया जब शिक्षा की बुनियारी बातों पर चर्चा छोड़ रिझाने-लुभाने पर जोर था। दरअसल आगामी विधानसभ...

📅 01 Oct 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव का ऐलान और सरपट तैयारी

उत्तराखण्ड में युवाओं को खुश करने के लिये बड़ा फैसला- छात्र संघ चुनाव समय पर होना है। विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में सर्वसम्मति से शैक्षिक सत...

📅 24 Sep 2026 पढ़ें →