पिघलता हिमालय’ का जन्म 1978 को हुआ। स्व.आनन्द बल्लभ उप्रेती व स्व.दुर्गा सिंह मर्तोलिया इसके संस्थापक हैं। स्व.आनन्द बल्लभ उप्रेती संस्थापक के साथ ही इसके प्रथम सम्पादक रहे जिन्होंने पत्रकारिता के मिशन के साथ इसे सामाजिक-सांस्कृतिक आन्दोलन का रूप दिया।
जीवन सिंह दुग्ताल श्रदेय पिता श्री पर यह कहावत सही बैठता है :-“कभी हार न मानने की आदत ही, आप एक दिन जीत के कारण बनते है” पिता स्व. ऊपर सिंह दुग्ताल पुत्र स्व. तिका सिंह एक नेक इन्सान, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अपने काम के प्रति बहुत कठिन मेहनत, निडर छवि के व्यक्तित्व रहे है I यद्यपि बचपन बहुत गरीबी से गुजरा था क्युकि दादा जी स्व. तिंका सिंह का महामारी के दोरान अल्पायु में स्वर्गवास होने के कारण बेसहारा का कारण बना I माता जी का भी देहान्त होश संभालने से पूर्व हो चुका था I जिस वजह से पढाई के प्रति गहन लगाव रखने के बाबजूद घर की गरीबी के कारण स्कूल जाने में असमर्थ रहे I उनके सहपाठी गाव के रहे थे श्री शेर सिंह दुग्ताल, श्री दोलत सिंह दुग्ताल, श्री जगत सिंह दुग्ताल इत्यादि I पिता जी बताते थे- परिवार को इस स्थर में पहुचाने में काफी समय लग गया था I बहुत ही अल्प आयु से ही रोजी रोटी के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ा था I बाल्यावस्था में भेड़ बकरी चुकाने का काम किया करता था थोडा जब बड़ा हुआ और होश सभाला फिर अपने कुछ बकरियों से काम काज किया लेकिन उसमे भी कोई खास लाभ नहीं हुआ था विवाह के बाद चाय के अपने दुकान से रोजी रोटी खुशहाल बनाने का भरसक प्रयास लेकिन यह कार्य भी विफल ही रहे I पिता जी आगे बताते है कि हमारे घर के पास पड़ोस में ही एक पटवारी जी रहते थे नाम याद नहीं आ रहा है जो कि हमेशा दुकान में आया जाया करते थे I उन्होंने पिता जी के मेहनतऔर कार्य के प्रति लगन को लम्बे समय से देखा था एक दिन अपने कमरे में बुलाया और कुछ अहम् बात बताया कि भारत सरकार ने भेड़ पालकों को एक बिशेष योजना प्रदान की है जो इस कार्य में कठिन परिश्रम और मेहनत करेगा उसे बहुत फायदा हो सकता है यह कार्य आप सकते है मैंने आपके मेहनत और कठिन परिश्रम को साक्षात् देखा है इसी कारण आपके अपने भविष्य को देखते हए भेड़ पालन के लिए सरकारी योजना के लिए आपका फार्म मैंने भर दिया है अब इसमें केवल हस्ताक्षर ही करने बाकी है I सोचकर बता देना फार्म को आगे भेजना है I यह सुनकर पिता जी को फिर से भेड़ पालन के दल दल में जाने का विचार से मना करने का विचार आया था फिर सोचा कि एक बार घर परिवार से भी विचार बिमर्श किया जाये I घर में इस विषय में काफी विचार किया गया लेकिन अंतिम फेसला करना काफी कठिन था I फिर भी इस कठिन फैसले को स्वय की जिम्मेदारी लेते हुये फार्म को भरवा दिया I यही फ़ेसला पिताजी का टर्निंग पॉइंट रहा I उसके बाद सरकारी भेड पालन का कार्य दो साल से अधिक समय तक अपने जिंदगी के सारे मेहनत, कठिन परिश्रम इसी कार्य में लगा दिये I दारमा से गाव निगाल्पनी और उसके बाद टनकपुर भेड पालन के लिए लगातार आना पड़ा तब में शायद दो ढाई साल का रहा होगा, मुझे धुधली यादे है अभी भी है लेकिन दो साल में अपने तथा परिवार के द्वारा कड़ी मेहनत ने अपना फल देना शुरु कर दिया था 45 भेड़ से 120 तक पंहुचा दिया था I सरकारी नियम से अनुसार 50 भेड़ वापस लिया गया फिर भी काफी भेड़ अपने पास बच गये थे यही पूंजी पिता जी की भविष्य सवर गयी I इसी भेड़ से बाद में पिता जी ने नेपाल में भी व्यापार कर अपने सम्पति में इजाफा किया और मुझे पढाई में कोई कमी नहीं की I जिसकी वजह से आज इस मुकाम तक पहुच पाया हु I भेड़ पालन के दोरान काफी कुछ पिता जी ने सीखा और अपने लगन के कारण ही बाद में व्यापार हिसाब किताब में भी पारंगत हुए थे I अपने दुग्तू गाव का सबसे बड़े बुजुर्ग पिता जी को 95 साल से ऊपर होने का गर्व हासिल कर चुके है अंतिम समय तक अपने पुराने यादो को हमेशा ताजा करने का भरसक प्रयास किया करते थे और हर कथा को नये सिरे से शुरू कर अंतिम छोर तक ज्यों का त्यों सुनाया करते थे हमेशा की तरह बहुत संतोष नजर आते थे I पिता जी ने कभी भी हार नहीं मानी थी कठिन से कठिन स्थिति पर भी डटकर सामना किया था I मेहनत, कठिन परिश्रम ईमानदारी का ही उनका मूल मन्त्र था हमे उन्ही से सीख मिली है I पिता जी के अपने जीवन काल में अपने पारिवारिक कार्य के अलावा समाज को बहुत भी बहुत योगदान दिये है I कतिपय घटनाओ को कर्मानुसार करने एक प्रयास मात्र है; . • वनों से विशेष लगाव:- पिता जी ग्राम सभा दुग्तू के लगभग 20 साल लगभग बन पंचायत की देखरेख की जिम्मेदारी उनके कड़क स्वाभाव् व् ईमानदारी के कारण दिया गया था I जिसे उन्होंने बड़े जिम्मेदारी से निभाया था I गाव की सुन्दरता एवं बुनियाद को मजबुत करने के लिए पेड़ को बचाना बहुत जरुरी था उन्होंने भरसक प्रयास किया और सफल भी हुआ I यह काम उतना आसान भी नहीं था जैसा कहने और सुनने में लगता है I रोज सुबह 4 बजे निस्वार्थ भाव से जंगल का भ्रमण कर अनावश्यक पेड़ जो कटे है चेक करना और कटे हुए पेड़ को गिनना और पता लगाना एक महत्वपूर्ण कार्य था I गाव पंचायत में दण्ड में वसुल किये गये धनराशी को जमा करना हर एक रोज का काम था I इसमें गाववासियो का भी सहयोग सराहनीय होता था I गाव के ठीक पीछे जंगल जो आज काफी बड़े रूप में देखते है I उस पर भी काफी पाबंधी कर रखी थी जिससे यह सभी पेड़ो को पनपने का मोका मिला था I आज इसी पेड़ के कारण गाव काफी सुरक्षित लगता है I आज जो छवि गाव दुग्तू सोन गाव जंगलो का जो सोंदर्य हम देखते है उसके पीछे पिता जी ने वन पंचायत पद में रहते हुए काफी मेहनत किया गया था I मुझे याद है यह बन पचायत का काम पिता जी ने 2014 को इस पद से त्याग पत्र देकर गांव के अन्य लोगो को यह सोप दिया था I तत्पश्चात गाव वासियों ने बिना पाबन्दी के देवदार के लगभग सारे बड़े पेड़ काटकर आज पूरा जंगल खाली कर दिया है l अब मात्र भोज पत्र के पेड़ ही दिखते है I मैंने भी इस बात को रखने का प्रयास किया कि पेड़ के बदले नये पेड़ भी तो बोया या लगया जा सकता है इस पर अभी किसी का ध्यान नहीं है बाद में गाव वासियों को चिंतन मनन करना ही होगा I • कृषि एवं भेड़ पालन पर विशेष लगाव :- गाव दुग्तू काफी उपजाऊ भूमि पहले से ही रहा है I पिता जी को कृषि कार्य व् भेड़ पालन में हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है I अपने समय में अपने खेतो में बहुत परिश्रम किया करते थे जिसे देख देखी में हम लोग भी बचपन में कोशिश करते थे I गाव दुग्तू में बर्फ काफी देर तक टिकने के कारण मिटटी में नमी काफी रहती है तथा पूर्व में भेड़ बकरिया, गाय, बेल, झुपू, घरेलु जानवर काफी मात्र में होने के कारण खेतो में पर्याप्त मात्र में खेत खलिहान में खाद भी पहुच जाता था I जिसके कारण पुरे दारमा घाटी में कुट्टू के खेती सबसे बढ़िया पैदावार अपने गाव दुग्तू- सोन में होती थी I मेरे विचार में पिता जी के समय 70-80 का दशक कृषि के लिए स्वर्ण युग कहना उचित होगा I क्युकि सभी परिवारों का खेती के प्रति विशेष लगाव मेहनत, पशुपालन पर विशेष रूचि ने गाव के कृषि को नई उच्चाई मिली I जिसे मैंने भी साक्षात् रूप में देखा था तब में गाव के जूनियर हाई स्कूल दुग्तू- गोठी में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ा करता था I उस समय गाव में काफी परिवार थे गाव के चारो तरफ कट्टु के पोधे व् फाफ़र के पोधे गुलाबी तथा पीले रंगों से खेत दंग्तो गबला मेला अगस्त के महीने के दोरान रंगीन दिखाई देता था इसके अतिरिक्त आलू, मूली का पैदावार भी काफी मात्र में होता था I पैदावार इतना कि जमीन के अंदर विशेष रूप से बनाये गये कोल्ड स्टोरेज में कुट्टू के अनाज रखे जाते थे और घर में लकड़ी के तख्तो से बनाये गये अलमारी जिसे र भाषा में बजम कहा जाता था रखने का व्यवस्था किया गया था I बकरी का बोझ कुन्चा आने से पूर्व कुट्टू का अनाज व् आलू धारचूला पहुंचाया जाता था I • गाव के आय बढ़ाने के साधन:- गाव के हितार्थ आय के साधन के लिए पिता जी के समय गाव में विचार विमर्श कर तिब्बत से याक का ले आना जिससे यहाँ घर -2 में याक के बच्चे जुप्पू जुमो, तलभो का बहुत अधिक मात्र में कई सालो तक प्रचार प्रसार हुआ I जिस कारण प्रत्येक परिवार से कुछ शुल्क लिया जाता था जिससे गाव के आय में इजाफा होता था I खेतो को घरेलु जानवरों से देखभाल के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया था जिसका काम रोज खेतो में जाकर घरलु जानवरों को देखना था जिससे खेती को कोई नुकसान न हो यदि कोई जानवर खेत में मिलता तो लाकर बंद में किया जाता था दंड के रूप में रूपये देने के बाद ही छोड़ा जाता था I इसके अलावा गाव की सुरक्षा के लिए कुन्चा जाने के दोरान एक परिवार को गार्ड या चोकीदार के तोर पर रखा जाता था जिसे गाववासी राशन कुछ धनराशि दिया जाता था जिससे गाव में सभी के सम्पति सुरक्षित रहे I • खनन पर रोक:- गाव निगाल्पनी जो कि काली नदी के एकदम किनारे टापू पर स्थित है गोठी गाव कि तरह हमेशा काली नदी के तेज वेग से गाव हमेशा खतरे में दिखता है अतः जब भी पिता जी गाव में रहे थे गाव के निचले भाग में रेता, बजरी खनन रोकने का लगातार भरसक प्रयास किया गया था यदि समय पर खनन नहीं रोका जाता, तो आज यह गाव गोठी कि तरह आधा गाव का बाढ़ में बह जाता I गाव के किनारे पेड़ बोने का आइडिया भी उन्ही का था जो कि आज जगल के रूप में पेड़ विकसित हो रहे है I भविष्य में भी गाववासियो से भी इस तरह के नेक कार्य निस्वार्थ भाव से करने की ढेर सारे उम्मीदे है I गाव में पीपल का पेड़ भी 1972-1973 में लगाया था I जो आज विशाल वृक्ष्य का रूप घारण कर चुका है I उन्ही के प्रयास से पीपल के पेड़ के नीचे बैठने का चबूतरा बनाया गया है जो कि कोई भी पथिक छाये का आनन्द ले सके I सन 1970 के आसपास निगाल्पनी में खोला के पानी में बादल फटने के कारण बाढ़ ने विशाल रूप लेकर आधे गाव को बहा ले गया जिसमे हमारा घर भी था I • उपरोक्त के अलावा गाव पंचायत में भी पिता जी का बहुत नाम था स्पष्टवादी, सत्यवादी महापुरुष के कारण ही गाव के न्याय पंचायत में पिता जी का उपस्थित होना तत्कालीन समय में आवश्यक होता था I पिता जी के सदगुण आज भी गाव वासी याद कर भावुक हो जाते है I पिघलता हिमालय पत्र में दो शब्द लिखकर श्रदेय स्वर्ग्रीय पिता श्री को सादर विनम्र श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।
नरेन्द्र न्यौला पंचाचूली प्राचीन समय की बात जब रं लुंग्बा (प्राचीन भोट प्रान्त) के दारमा घाटी में धनधान्य से परिपूर्ण मालदार व्यापारी सुनपति भोट रं रहा करते थे। तब लगभग 75 प्रतिशत वर्तमान कुमाउँ में कत्यूरी वंश के राजाओं का शासन था। पर रं लुंग्बा (दारमा, व्याँस और चैदाँस घाटी) स्वतन्त्र भोट प्रान्त ‘रं लुंग्बा’ हुआ करता था। उस समय भोट देश का अलग राजा शासन करता था। तब परगना दारमा के वासी भांट देश का भोट प्रान्त होने के बाद भी वे अपने-अपने ग्रामों के स्वतन्त्र स्वामी थे। उस समय दारमानी, दारमा, रंगपा और जोहारी लोग दारमा और जोहार घाटी आने जाने व पश्चिम तिब्बत प्रान्त ;मल्ला जोहार व्यापार मार्ग से पहलेद्ध। ये हिम दर्रा मार्ग निम्न थे- 1 पंचा-दाँतू हिम दर्रा मार्ग, 2. सीपू- बलाती हिम दर्रा मार्ग। पंचा-दाँतू हिम दर्रा मार्ग- दारमा-जोहार घाटी के व्यापारी और अन्य लोग पंचाचूली हिमगिरी शिखर के पंचा हिम दर्रा को पार कर दारमा जोहार घाटी आया-जाया करते थे। यह हिम दर्रा तहसील धरचूला, दारमा घाटी में है। यह दर्रा मार्ग छोटा और खतरनाक था। इस मार्ग का प्रयोग तल्ला और मध्य दारमा के 10-15 ग्राम वाले करते थे। यह पंचा-दाँतू हिम दर्रा साफ मौसम में ही पार किया जा सकता था, जोहार घाटी वाले इस दर्रा को पार कर ग्राम दाँतू में प्रवेश किया करते थे, साथ ही दारमा घाटी के वासी रालम-पातों ग्राम क्षेत्रा में पहुंचते थे। कहावत- इस पंचा-दाँतू दर्रा मार्ग को तय करने में इतना कम समय लगता था कि मूल दाँतू ग्राम से जड़ी-बूटी, नमक और घीट से से तैयार मरच्या (नमकीन चाय जड़ी बूटी गरम चाय) पीते हुए, जोहार घाटी के रालम-पातौं क्षेत्र में पहुँचा जा सकता था। सीपू-बलाती हिम दर्रा मार्ग- तहसील मुनस्यारी और धारचूला, ग्राम सीपू, अटासी और ग्राम सीपू बलाती के क्षेत्र में पड़ने वाला इस हिमदर्रा को पार करते हुए दारमा-जोहार घाटी आया-जाया करते थे। यह दर्रा मार्ग पंचा दर्रा की अपेक्षा लम्बा और सुरक्षित था। इस मार्ग का प्रयोग मल्ला दारमा के 9-10 ग्राम वाले किया करते थे, यह सीपू-बलाती हिम दर्रा जोहार घाटी वाले इस दर्रा को पार कर ग्राम बलाती, अटासी ‘जोहार घाटी’ में पहुंचते थे। कहावत- ऐसी मान्यता है कि इस हिम दर्रा की दारमा-जोहार नजदीक ग्रामों की दूरी तय करने में इतना समय लगता था कि सीपू गाँव में बनी रोटी कपड़े में तय की गयी, गरम रोटी जोहार घाटी के बलाती ग्राम क्षेत्रा तक गरम ही पहँुचती थी। ;जोहार-रालम घाटी और दारमा घाटी के व्यापारी इन दोनों ही पंचा-दाँतू और सीपू-बलाती दर्रा मार्ग का प्रयोग करके दारमा घाटी होते हुए, सीमान्त पश्चिम तिब्बत प्रान्त के निम्नलिखित क्षेत्र- मंगोल, शिल्दी थं, मिसल, चिन, ज्ञानिमा, दरचन, दयाकार, शिनचिलम और ठूकर मण्डियों में सामाग्रियों का व्यापारी विनियम करते थे। पुरंग, पाला किरमेक, डोंग दर्चिन, जोमजिंन, बिल्थी थं तकलाकोट ठुकर (मानसरोवर) गढ़तोक में अधिकतर व्याँसी लोग व्यापारी विनिमय कर व्यापार करते थे और नीति-माना घाटी वासी शिवचिलम, चपराउफ मण्डियों में व्यापारिक विनिमय के लिए जाते थे। इन्हीं मण्डियों के आसपास लला लसुली देवी के धर्म शालाएं विद्यमान हैं। उन धर्मशालाओं के अवशेष/ साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। दारमा घाटी के तरह ही जोहार घार्टी के व्यापारी भी इन्हीं तिब्बती मण्डियों का प्रयोग व्यापारिक विनिमय के लिये करते थे। इन मण्डियों तक पहँुचने के लिए उटाधूरा, जयन्तीधूरा, कुंगरी-बिंगरी धूरा तीनों गिरी द्वारों को पार करना पड़ता था। अंग्रेज समय काल से भारत-तिब्बत अन्तर्राष्ट्रीय सीमान्त व्यापारियों का विनिमय व्यापार केन्द्र दारमा रं लुंग्बा (दारमा प्राचीन भोट प्रान्त क्षेत्र) मंगोल शिल्दी थं, विदांग नामक ग्राम ;वर्तमान ग्राम खिमलिंगद्ध हो गया, और यह विनिमय व्यापार लगभग 1962 तक चलता रहा। वर्तमान समय इस दारमा भारत-पश्चिम तिब्बत सीमान्त क्षेत्रा से कोई व्यापार नहीं होता है। विनिमय (आदान-प्रदान) पश्चिम तिब्बत सामग्री- निम्न सामाग्री जैसे स्वर्ण चुरे, सुहागा, तिब्बती बकरियों का उन (पसमीन उन), नमक, बहुमूल्य रत्न, लाचा (लाख), जंगली पशुओं का चोखाल (समूर), पत्थर रत्न और अन्य सामग्री होते थे। साथ ही बकरियों, घोड़े, झुप्पू, याक का भी खरीददारी भोट (रं) जन करते थे। यह व्यापार 16500 से 18500 पिफट उफँचाई पर प्रवास के समय होता था। इन सीमान्त वासियों का मुख्य पेशा तिब्बती व्यापार तथा उफनी शिल्प उद्योग में एक दूसरे के पूरक थे। विनिमय भारतीय (भोट/रं) सामग्री- निम्न सामग्री जैसे- गुड़, मिश्री, चीनी, चाय कपड़ा, तम्बाकू सूती वस्त्रा, सामान्य दवाईयां, ड्राई फूड, लपफो और दैनिक प्रयोग की अन्य सामग्रियों की खरीददारी पश्चिम तिब्बत व्यापारीजन करते थे। सुनपति रं भोट समयकाल से ही जोहार-दारमा घाटी आना-जाना, व्यापार करना व अच्छे व्यवहारिक सामाजिक सम्बन्ध् के कारण शादी-विवाह का भी चलन था। पौराणिक किवदंतियाँ (जनश्रुतियाँ)- दारमा-जोहार-रालम घाटी का पारिवारिक सम्बन्ध्- एक समय की बात है, दारमा घाटी के बेटे का ब्याह जोहार रं, रंगपा लड़की के साथ हुआ, ब्याह के बाद कुछ दिन के लिये अपने मायके जोहार-रालम घाटी रहने जा थी। मायका जोहार घाटी जाते समय वे न्यौला पंचाचूली हिमगिरी पंचा-दाँतू दर्रा को पार करने वाली थी, तब वे उच्च हिम मार्ग पार करने से कुछ पहले कुछ देर आराम करते हुए अपने दोनों तरफ ससुराल व मायका को निहार रही थी, और ससुराल से साथ लायी खाद्य सामग्री (स्यली/फाफर के आटे से तैयार गोलनुमा खाद्य) गंदु, चरपा और पतली/कट्टू आटा से तैयार गुठे, श्यली/ फापफर के आटे से तैयार गंदु (गोलनुमा), चरपा खाद्य पदार्थ पैक वाला निंगाल का टिफिन बाॅक्स ढलान की ओर गिरता ही चला गया। उस महिला ने तुरन्त उस जगह को दोष देते हुए, कोई न खा पाएँ, खा यानु बं (कितनी गन्दी जगह) अपशब्द निकल आया, जिसके कारण उसी वक्त मौसम खराब होते हुए हिमस्खलन व भूस्खलन होने लगा, वह महिला जोड़ी इस हिमस्खलन की चपेट में आकर वहीं मर गयी, साथ ही न्यौला पंचाचूली के निचला भूभाग ‘न्योल्पा बुग्याल थं’ के आसपास रहने वाले मूल दाँतू ग्राम के अधिकतर ग्रामवासी उस हिमस्खलन मं दबकर मर गए, कुछ बचे हुए ग्रामवासी वर्तमान स्थित ग्राम दाँतू में आकर बस गए। ये ग्रामवासी ही यह ग्राम दाँतू के मूल दताल निवासी माने जाते हैं। उसी समय इस पंचा-दाँतू हिम दर्रा मार्ग पूर्ण रूप से खण्डित हो गया। जिस कारण इस पंचा-दाँतू हिम दर्रा मार्ग से दोनों ‘दारमा-जोहार-रालम घाटी’ का सम्पर्क पूर्ण रूप से टूट गया, तब से आज तक इस पंचा-दाँतू हिम दर्रा मार्ग का पता नहीं चल सका। इसी समय में जोहार- दारमा घाटी को मिलाने वाली दूसरी अटासी, बलाती, सीपू हिम दर्रा (बलाती-सीपू हिम दर्रा) के टूटने से यह मार्ग भी बन्द हो गया था। इसके पश्चात जोहार घाटी का व्यापार मल्ला जोहार के रास्ते पश्चिम तिब्बत प्रान्त से होने लगा। पर वर्तमान समय में इस मार्ग का प्रयोग ट्रेकर्स जोहार से दारमा, दारमा से जोहार घाटी ट्रेकिंग किया करते हैं। यह समय काल मीठे, मृदुभाषी, ईमानदार और कर्मठ लोगों का सत्यवादी युक्त समय था।
नरेन्द्र न्यौला ‘पंचाचूली’ ‘हिम गिरी-देव भूमि’ उत्तराखण्ड देव- देवियों, सन्यासियों, रिषि-मुनियों व लामाओं का ध्यान साधना ‘तप केन्द्र भूमि’ आदि काल से ही रहा है। इस हिम देव भूमि में ऐसा भी एक ग्राम है। जहाँ देवाधिदेव जी का ‘साक्षात पदचिन्ह व आध्यात्मिक ध्यान साधना गुफा’ विद्यमान है। यह उस समय की बात है। जब दिव्य शक्ति प्राप्त विशेष व्यक्ति सन्यासी और भगवान देवों में विशेष क्षण पर परस्पर साक्षात्कार होता था। देवाधिदेव महादेव जी हिमालय क्षेत्रों से बाहर के ‘शिवालयों प्रवास’ से वापसी के दौरान दारमा से होते हुए जब वे अपने मूल निवास स्थान ‘कैलास मानसरोवर’ वापस जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही दारमा लुंग्मा के सभी स्थानीय ‘सैं समा-देवी देवताओं’ व क्षेत्र जनों ने सैं ह्याजंगरी जी के मार्गदर्शन में अतिथि तपस्वी बाबा जी का न्यौंला पंचाचूली हिम शिखर के निकट भव्य रूप से स्वागत किया। तपस्वी भोले बाबा शिव ने स्थानीय देवी-देवताओं के प्रेम भाव और ग्राम जनों की आस्थामय पाठ-पूजन के साथ- साथ ग्राम सीपू क्षेत्र के आस-पास के प्राकृतिक, नैसर्गिकता, रंग बिरंगे पफूलों की फुलवारी भोज वृक्षों की सिलसिलेवार नर्सरी, जड़ीबूटी की सुगन्धता, कस्तूरी मृगों (देव मृगों) के विचरण और यहाँ की भौगोलिकता से प्रसन्नचित्त होकर उन्होंने ग्राम सीपू में अपने पद को विराम दिया। इस क्षेत्र की ‘आध्यात्मिक ध्यान साधना ’ को महसूस करने के लिए यहीं रुके, ग्राम सीपू से कुछ दूर एकान्त क्षेत्रा में ध्यान साधना हेतु एक ही रात में ‘ध्यान साधना गुफा’ का निर्माण करवाया जिसे हम रं लुंग्बा जन ‘महादेव गुफा’ के नाम से सम्बोधित करते हैं। इस ‘ध्यान साधना गुफा’ में महादेव जी ने महत्वपूर्ण दारमा प्रवास के लगभग तीन माह बिताए। बाद में रं लुंग्बा के सभी देवी-देवताओं ने सदा दारमा लुंग्बा को ही अपना स्थायी तपस्थली बनाने का बहुत अनुरोध् किया लेकिन महादेव जी स्थायी तपस्थली वाली बात को न मानते हुए, यहाँ प्रवास में प्रत्येक साल आने की बात पर सहमति दी और महादेव जी ने दारमा से दूसरे दिन प्रस्थान की तैयारी की परन्तु स्थानीय तपस्वी सै। ह्याजंगरी जी अपने तंत्रामंत्रा शक्तिबल से जिस दिन महादेव जी कैलास पर्वत जा रहे थे उसी दिन लगातार तेज बर्फबारी व ओलावृष्टि करा दी। महादेव जी जैसे-जैसे आगे कैलास की ओर जा ही रहे थे, ग्राम ढाकर के सामने बर्फीला पहाड़ी मार्ग से पैर फिसल कर गिर गये, जिससे उनका एक पैर जख्मी हो गया। तदोपरान्त ‘सैं ह्याजंगरी जी’ ने महादेव जी की मदद करते हुए उनको ग्राम सीपू महादेव तपस्थली गुफा की ओर वापस लौटे। वापस लौटते समय ग्राम सीपू क्षेत्र मार्ग पर स्थित पौराणिक शिलाखण्ड पर भोले शिव जी के पद पड़े और उस शिलाखण्ड पर पद चिन्ह के निशान पड़ गये, जो आज भी उस शिलाखण्ड पर विद्यमान है। महादेव जी के इस ‘पद चिन्ह युक्त पौराणिक शिलाखण्ड’ के पास ही मन्दिर स्थापित कर ग्राम जन सदियों से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं व महादेव जी आशीर्वाद ग्राम जनों को ‘सुरक्षा सुख समृद्धि के रूप में प्राप्त होता रहता है। सैं ह्याजंगरी जब जब महादेव जी को ‘महादेव तपस्थली गुफा’ में छोड़कर लौट रहे थे। उस वक्त महादेव खौला के प्रवेश स्थल के पास में ही सैं ह्याजंगरी ने अपने हाथ में लिए सूखे भोज वृक्ष से बनी लट्ठी वाले ठण्डे पर मंत्रणा कर उसे रोप दिया और ग्राम जनों की उपस्थित में कहा कि अगर महादेव जी इस गुफा में प्रवेश के बाद भी हमेशा किसी भी रूप में यहाँ वास करेंगे-रहेंगे तो यह सूखी भोजवृक्ष लट्ठी ‘मेरा हमसफर भोज वृक्ष लट्ठी’ हरा-भरा होकर पेड़ का रूप ले लेगा अगर महादेव जी का अंश का वास यहाँ नहीं होगा तो यह रोपित भोजवृक्ष लट्ठी हरित नहीं होगा। लेकिन चमत्कार हुआ। कुछ दिनों बाद सैं ह्याजंगरी जी द्वारा वह रोपित भोजवृक्ष लट्ठी ने पौध्े स्थल में लोगों की आस्था केन्द्र के कारण पौराणिक पौध भोजवृक्ष विशाल हरा-भरा भोज वृक्ष के रूप में आज स्थित है। यह ध्यान देने वाली बात है कि उस विशाल पौराणिक भोज वृक्ष से लगभग डेढ़ किलो मीटर के परिक्षेत्र में कोई भी भोजवृक्ष का पेड़ नहीं है। इससे पूर्णतया प्रमाणित होता है कि यह भूमि भोले बाबा शिव की ‘ध्यान साधना तप भूमि’ रही है और उनका ग्राम सीपू व क्षेत्रा जनों के रक्षक रूप में हमेशा विराजमान रहता है। ऐसा माना जाता है कि ग्राम सीपू का नाम हमारे ग्राम पूर्वज बुजुर्गों व देव दूत ‘धामी जी’ ने भगवान महादेव शिव जी की आध्यात्मिक ध्यान साधना की तपस्थली होने के कारण ‘शिव से सीपू’ रखा। पौराणिक कथाओं और गाथाओं के अनुसार उत्तर पूर्व भोंट प्रान्त के भोले बाबा शिव ने जिस महादेव ध्यान साधना गुफा में तपस्या की थी तभी से देवाधिदेव प्रत्येक साल साक्षात प्रवास पर ग्राम सीपू महादेव गुफा में आते हैं। बाद में ग्राम जनों ने महादेव ध्यान साधना गुफा में ही ग्राम रक्षक शिव पूजा स्थल का चयन किया और प्रत्येक साल में एक बार उस पूजा स्थल में जाकर देवाधिदेव महादेव जी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। ग्राम सीपू, शिव स्थापित स्थल पर ग्राम जन छः वर्ष में एक बार महापूजन का आयोजन कर धूमधाम से महादेव महा महोत्सव मनाते हैं। इस महोत्सव में देश प्रदेश के सभी ग्राम परिवार जन उपस्थित रहते हैं। कुछ श्रद्धालु जन महादेव गुफा पूजा स्थल में जाकर महादेव जी की पूजा अर्चना करते हैं। आज भी 500-600 साल पहले ग्राम बुजुर्ग जनों ने ग्राम रक्षक देवाधिदेव महादेव जी का ध्यान साधना भंग न हो व गुफा को संरक्षण प्रदान करने के वास्ते विशालकाय दरवाजे का निर्माण करवाकर गुफा के मुख्य द्वार पर लगवाया। इस प्राचीन महादेव ध्यान गुफा मुख्य द्वार में उस प्राचीन समय पर लगवाए गए दरवाजे के अवशेष वर्तमान समय में भी विद्यमान हैं। महादेव गुफा दुर्गम खतरनाक क्षेत्र में स्थित है। इस कारण आज से 120-130 साल पूर्व ग्राम जनों की एक राय बनाकर ‘शिव ध्यान गुफा’ से शिवलिंग लाकर गाँव के पश्चिमी छोर में मन्दिर की स्थापना कर पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया। प्रत्येक साल ग्रामजन महादेव जी की पूजा अर्चना गाँव में स्थापित महादेव शिव स्थल में परम्परागत ढंग से करते हैं। महादेव जी की कृपा दृष्टि सदा सभी क्षेत्रा वासियों में बनी रहती है। इस महादेव गुफा के अन्दर अनेकों शिवलिंग विराजमान हैं। ग्राम सीपू भ्रमण के दौरान श्रद्धालु जन बताते हैं कि ‘महादेव गुफा’ परिसीमन के आसपास में सच्चे स्वच्छ निर्मल मन से उँ मंत्र का जाप करें तो पर्यावरण से उँ की ध्वनि तरंगों की गूंज सुनाई देती है। हजारों साल पहले देवाधिदेव महादेव जी ने जिस स्थान पर बैठकर साक्षात आध्यात्मिक ध्यान तप किया। देवाधिदेव महादेव जी के इस पवित्र भूमि शिव स्थल पर पहँुचकर एक क्षण में ही आत्मा में ऐसी शुद्धता का महसूस होता है। मानो सांसारिक दुनिया से ‘आत्मा का परमात्मा’ के साथ परस्पर मिलन की अनुभूति होने लगती है। बहुत साल पूर्व गाँव वालों ने शिव अंश पंच धातु का त्रिशूल ‘शिव ध्यान साधना गुफा’ में स्थापित किया। समय-समय पर श्रद्धालु जन वहाँ पहँुचकर शिवमय हो जाते हैं। इन सभी पूर्व की घटना और वर्तमान में मन की आत्मीयता का अनुभव से सिद्ध होता है। सीपू महादेव जी की गुफा में महादेव शिव आदिकाल से ही विराजमान है और इस महादेव गुफा के अन्दर बहुत सारे शिवलिंग है। कुछ लोग बताते हैं कि सीपू प्रथम साक्षात प्रवास के बाद देवाधिदेव महादेव जी महादेव ध्यान साधना गुफा के पिछले द्वार से आदि कैलास (छोटा कैलास), उँ पर्वत होते हुए कैलास मानसरोवर अपने स्थायी तपस्थली को चले गए।
इतिहास-कथा नरेन्द्र न्यौला पंचाचूली दारमा घाटी के जिस ग्राम की खूबसूरत चोटियों के कारण दिन में सात बार सूर्य दिखता व सात बार सूर्य छिपता है, उस ग्राम नागलिंग में त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी का जन्म 1750 के आसपास हुआ। त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी की सोच- आकांक्षाएं, आधुनिक भविष्य की जीवन जीने की सोच रखने वाले व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। ऐसा माना जाता है कि त्रिलोक सिंह जी के पूर्वज कत्यूर राज्य से दारमा आए थे। त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी को तिंका प्रथम के नाम से भी सम्बोधित करते हैं। त्रिलोक सिंह जी के चार पुत्र हुए, जिनके नाम- बालों, चतुवा, बंगा और जसपाल थे। श्री तिंका नंगन्याल प्रथम जी की प्रभावशाली छवि, ज्ञानी व्यक्तित्व के कारण उन्होंने अपने चारों पुत्रों को अलग-अलग कार्य क्षेत्रा सौंपे, सबसे बड़े पुत्र बालों सिंह को राजनीतिक रणनीतिकार, दूसरे पुत्र चतुवा सिंह को समाज सुधारक, तीसरे पुत्र बंगा सिंह को व्यापारिक कार्य एवं सबसे छोटे पुत्र जसपाल सिंह को खेती कार्य क्षेत्र सौंपा। इस प्रकार चारों पुत्रों की कार्य क्षेत्र की यश कीर्ति पूरे रं लुंग्बा में प्रचलित थी। श्री त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी का अस्कोट राज परिवार और तिब्बती राजाओं के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध् थे। ऐतिहासिक समय रं लुंग्बा, दारमा परगना (परगना दारमा) में श्री कित्ती सिंह ग्वाल ‘फौजदार’ ‘‘रं प्रतिनिधित्वकर्ता’’ ग्वाल एकाधिकार के बाद श्री त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी के सबसे बड़े पुत्र बालों सिंह जी दारमा लुंग्बा रं प्रतिनिधित्व कर्ता के रूप में उबरे और उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई। ग्वाल फौजदार परिवार का एकाधिकार के बाद अब दारमा का सभी प्रकार के न्याय कार्य ग्राम-गो की जगह ग्राम-नांगलिंग से होने लगा। नंगन्याल परिवार ने अपना प्रशासनिक अधिकार एवं व्यावसायिक कार्य ग्राम-नांगलिंग से ही शुरु किया। कुमाउँ ब्रिटिश शासन में अंग्रेजों का आगमन जब दारमा घाटी में हुआ। श्री बालों सिंह का प्रभावशाली व्यक्तित्व, जन लोकप्रियता, न्यायप्रियता व शानों- शौकत और साथ ही भवन की भव्यता को देखकर अंग्रेज आश्चर्यचकित हो गये। श्री बालों सिंह नंगन्याल जी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अंग्रेजों ने बालों जी को अपने पक्ष में करने के लिये उन्हें तीन प्रकार के अंग्रेजी हथियार और तीन खून माफ का अधिकार प्रदान कर कूटनीति चाल चली, श्री बालों सिंह नंगन्याल जी ने उस काल में अपने भव्य भवन निर्माण कार्य करवाने के लिये बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पड़ोसी देश नेपाल के राजमिस्त्रियों को आमन्त्रित किया। इस भवन निर्माण में बड़े-बड़े पत्थरों, खड़िया पत्थरों के जोड़ को मजबूती प्रदान करने के लिये चूना व उड़द ;मासद्ध दाल के घोल बनवाकर चिनाई करवायी गयी। भवन राजमिस्त्राी कारीगरों के नाम दीपार के पत्थरों पर आज भी अंकित हैं। मकान में प्रयोग की गयी बड़े-बड़े पत्थरों की कटाई-छटाई में उस समय चाँदी-सिक्का (सवा रुपये) की लागत आई। जब-जब ब्रिटिश आला अधिकारी दारमा घाटी में आते थे, उक्त भव्य भवन में रहना व इसकी प्रशंसा करना नहीं भूलते थे। श्री बालों नंगन्याल जी के बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री तिंका नंगन्याल (तिंका द्वितीय जी ;1860-1940) ने अपना राजपाठ के साथ दारमा प्रतिनिधि/प्रतिनिधिकर्ता कार्यभार संभाला। श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी के सामय जब सम्पूर्ण भारतवर्ष में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार हो रहा था, तब दारमा घाटी में उन्होंने ईसाई धर्म प्रचार-प्रसार के लिये अंग्रेजों का प्रवेश निषेध् कर दिया था, जब ब्रिटिश रेजीमेन्ट को इस बात की सूचना मिली तो वे श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी से अत्यधिक नाराज हो गये। पर दारमा घाटी एक अत्यन्त दुर्गम व उनकी प्रभावशाली छवि के कारण कुमाउँ ब्रिटिश अंग्रेज प्रशासक श्री तिंका नंगन्याल जी पर कोई कार्यवाही नहीं कर सके। बाद में कुछ समय उपरान्त अंग्रेज अधिकारियों ने श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी को याद दिलाया कि उनके पिता बालों नंगन्याल को अंग्रेज प्रशासन ने तीन प्रकार हथियार करतूस और तीन खून माफ का अधिकार दिया था। उनके समय के घनिष्ठ सम्बन्धें की भी याद दिलाई। साथ ही तिंका नंगन्याल जी को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें तीन की जगह सात खून माफ करने का शासनादेश और सम्पूर्ण रं लुंग्बा का ब्रिटिश मेम्बर नियुक्त किया गया और अल्मोड़ा जिला परिषद का मनोनीत सदस्य चुना एवं कुछ अन्य रं लुंग्बा के सुरक्षा से सम्बन्धित प्रभावी अधिकार भी दिये गये, तब जाकर अंग्रेजों का दारमा घाटी में पुनः प्रवेश और ईसाई ध्र्म का प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति तो दी पर उनके प्रचार में कोई सहायता नहीं की। अंग्रेजों को इस प्रचार-प्रसार पर कोई फायदा नहीं मिला, न ही रं लुंग्बा दारमा घाटी के किसी भी परिवार ने ईसाई धर्म स्वीकार किया, इससे स्पष्ट होता है कि उस समय दारमा घाटी के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक ग्राम व पूरे रं जनों में कितनी एकता-सक्षमता थी, पर दारमा घाटी में ईसाई प्रचारकों का आवागमन होते रहा, बाद में श्री नंगन्याल जी के स्वभाव, बुद्धिमत्ता व क्षेत्र में उनके प्रभाव के कारण ब्रिटिश शासकों से अच्छे सम्बन्ध् हो गये। श्री तिंका द्वितीय ‘मेम्बर साहब’ ने रं लुंग्बा दारमा प्रतिनिधित्वकर्ता का कार्य बखूबी निभाते हुए बहुत से कार्य करवाये और दारमा लुंग्बा का प्रथम ठेकेदारी मार्ग कार्य उन्होंने 1500/- रुपये का ठेका लेकर सन् 1923 में कार्य करवाया, यह ठेका कार्य मार्ग ग्राम- खेला से दारमा तक का था। उस समय ग्राम- खेला, दारमा, व्यास दोनों घाटी कुन्चाजनों का मुख्य पड़ाव केन्द्र के साथ-साथ तीनों रं घाटी जनों का प्राचीन व्यापारिक केन्द्र हुआ करता था, जहाँ से पश्चिम तिब्बत, नेपाल और निचले भारतीय क्षेत्रों में जाने के लिए व्यापारिक विनिमय गतिविधियों से सम्बन्धित कार्य योजना संचालित होता था। श्री तिंका सिंह नंगन्याल (तिंका द्वितीय) ने ब्रिटिश प्रशासन द्वारा दिए गए अधिकारों का खूब प्रयोग किया, माना जाता है। श्री तिंका द्वितीय जी ने रं-शौका जनों के प्राचीन व्यापारिक पड़ावों का अधिकार बरकरार रहे इस सम्बन्ध् में पड़ाव क्षेत्रीय शासन-प्रशासन तक अपनी बात रखते हुए उन पड़ावों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने तिब्बती प्रान्तीय राजाओं, नेपाल सीमान्त प्रशासक और अस्कोट राज्य ‘राज परिवार’ से घनिष्ठता बढ़ाने के साथ-साथ पूर्व से ही चली आ रही मित्रता को और अधिक घनिष्ठता में परिवर्तित किया। श्री तिंका नंगन्याल (तिंका द्वितीय) बुद्धिमान, प्रभावशाली छवि और चतुर व्यक्तित्व के धनी थे। इन कारणों के कारण वे तीन महीने तिब्बती प्रान्तीय राजाओं, राज प्रशासकों के साथ तिब्बती प्रान्तों और महीने उक्कू- बांकू, जौलजीवी, नेपाल में अस्कोट राजाओं के साथ आनन्दमयी जीवन व्यतीत करते थे। इस समय एक अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक घटना घटित हुई। पिथौरागढ़ व्यापारी ‘मालदार परिवार’ के सदस्य जब तिब्बत व्यापार के लिए गए थे। अनजाने में तिब्बती कानून का उल्लंघन होने के कारण तिब्बती प्रशासन ने उन्हें कारावास की सजा दे दी, तब मालदार व्यापारी परिवार के सदस्य सीमान्त अस्कोट राज्य के राजा के पास इस सम्बन्ध् में मदद हेतु गए तो ‘राजा रजवार’ राज प्रशासन ने इस पर असमर्थता जताते हुए उन्हें श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी से मदद मांगने का सुझाव दिया और वे नंगन्याल जी पास गये। अपनी समस्या से अवगत कराया। इस समस्या समाधन हेतु नंगन्याल जी ने तिब्बती राजा को अनुरोध् पत्र लिखा। इसी पत्र द्वारा मालदार व्यापारी को तिब्बती कारावास से मुक्त किया गया। श्री तिंका सिंह नंगन्याल (तिंका द्वितीय) ने अपने पिता से अधिक नाम कमाया और इसी कारण सम्पूर्ण रं क्षेत्र में वे ‘मेम्बर साहब’ के नाम से प्रसिद्ध हुए। ऐसा माना जाता है कि समय के साथ-साथ श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी आकांक्षाओं महत्वाकांक्षा के कारण उनका अस्कोट राज्य के राजघराने से सम्बन्ध् बिगड़ते गए, स्यांकुरी से उपर दारमा घाटी, व्यास घाटी और चैदास घाटी पर अपना प्रतिनिधित्व अधिकार परिक्षेत्र मानते हुए, इन क्षेत्रों रे ‘रं लुंग्बा व्यवस्था-प्रबन्धन’ से सम्बन्धित कार्य हेतु वसूली करते थे और इन सम्पूर्ण क्षेत्र को परगना दारमा नाम दिया गया। बाद में अस्कोट राज्य राज परिवार से कर वसूली से सम्बन्धित विवाद हो गया। जब तिंका द्वितीय नंगन्याल जी अपने सेवकों के साथ वर्मा (म्यांमार) गये थे, और वापसी में अस्कोट पहँुचे तो वहाँ राज परिवार प्रशासन से अपने-अपने अधिपत्य सीमान्त क्षेत्रा की कर वसूली पर मतभेद होता चला गया, श्री तिंका नंगन्याल (तिंका द्वितीय) जी रं लुंग्बा के राज परिवार (राजा) न होते हुए अपने वंशजों में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले रं प्रतिनिधित्वकर्ता (प्रतिनिधि) रहे। बाद में तिंका नंगन्याल द्वितीय जी भाबर भारत, नेपाल देश व्यापारसे वापसी के समय टनकपुर के आस-पास अपने पड़ाव में उनकी मृत्यु हो गई। श्री तिंका द्वितीय के बाद उनके बड़े पुत्र श्री बाल बहादुर जी ‘प्रथम दारमा सरपंच’ ;बालो द्वितीय जी 1916-1969द्ध ने कार्यभार सम्भालते हुए दारमा क्षेत्रजनों के लिए बहुत कार्य किए। श्री बालो द्वितीय जी ने शासन-प्रशासन से अनुरोध् कर क्षेत्रीयजनों को शिक्षा-पत्राचार प्रदान करवाने के लिए ग्राम दुग्तू स्कूल (दारमा प्रथम स्कूल), दारमा लुंग्बा प्रथम पोस्ट आफिस ग्राम नांगलिंग में खुलवाने का महत्वपूर्ण कार्य किये और वे जौलजीवी तीर्थ मेले में भी सामाजिक भूमिका अदा करते रहते थे। एक बाद उन्होंने दो चवर गाय ‘याक’ और कुछ कम्बलों को मेला कमेटी को सहयोग रूप में भेंट दिया। श्री तिंका नंगन्याल द्वितीय जी अस्कोट राजा भांति राजा तो नहीं था परन्तु सम्पन्नता धन-दौलत एवं शानों-शौकत अस्कोट राजा से कम नहीं थे। रं लुंग्बा दारमा घाटी ग्राम नांगलिंग की सम्पूर्ण सम्पत्ति का आध भाग इसी वंश के उत्तराधिकारियों के अधिकार में है। साथ ही ग्राम- चल, सेला, वर्थिंग, बोगलिंग, दर, सोबला, न्यू सोबला सुवा, बैती, गलाती, गस्थला, दोबाट, धारचूला, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, देहरादून, लखनउ, दिल्ली, म्यांमार तक में भी इनकी सम्पत्ति रही है, ऐसा कहा जाता है। जब इस वंश के व्यापारी तिब्बत व्यापार, टनकपुर व्यापार, नेपाल व्यापार हेतु निकलते थे तो इनके कापिफले के दिन-समय कोई दूसरा व्यापारी इस मार्ग से नहीं गुजरता था। इसकी सूचना पूर्व में ही लोगोें को दे दी जाती थी। मुख्य ध्रोहरित सामग्रियाँ- ब्रिटिश कालीन दो नाली कारतूस वाली बन्दूक, अन्य भरवा बन्दूक और इटालियन राइपफल ;जिसे बाद में बेच दिया गयाद्ध, चाँदी का बना इटालियन टार्च, चाँदी की छड़ी। ब्रिटिश कालीन राजशाही चाँदी के बर्तन और सिक्के हैं तथा कत्यूरी शैली की बनी खिड़कियाँ व दरवाजों पर बनी नक्काशी दर्शनीय है। बड़े-बड़े चार पफुर्मा तोली (फुर्मा तावी और चार फुर्मा कढ़ाई जो 40-40 किलोग्राम के हैं)। ये ‘तोली-कढ़ाई’ लगभग 300 वर्ष पूर्व की मानी जाती हैं। ये तोली-कढ़ाई तिब्बत से लायी गयी थी। दर्जनों ऐतिहासिक ‘ढाल तलवार’ और पुरुष-स्त्री परिधान। साथ ही महिलाओं के अनेक श्रृंगार आभूषण मौजूद हैं। नंगन्याल भवन के भीतरी भाग में एक विशाल आकार का शिवलिंग स्थित है। साथ ही हस्तिनापुर की महारानी ‘कुन्ती गान्धरी’ के शिलालेख भी मौजूद हैं। श्री नंगन्याल राज में जिस प्रकार से इस बंशजों की शानो-शौकत, रहन सहन, सम्पूर्ण क्षेत्र में फैली शक्तियाँ और अधिकारों को सुनकर तो ऐसा प्रतीत होता है कि वे राज परिवार का न होते हुए भी एक राजा की ही भाँति रं लुंग्बा में एकाधिकार रखते थे।
इतिहास-कथा ——————————————————————— बाबरे-बाबरे, कस्तो मान्सा छन, एक हाथ ले डुंगो लफान्दा छन, अरखो हाथ ले डुंगो खानदा छन ————————————————————————– नरेन्द्र न्यौला पंचाचूली रं लुंग्बा (प्राचीन भोट प्रान्त/प्रदेश) के व्याँस और चाौंदास दोनों घाटी में ‘हुमला झुमला’ प्रान्त के झुमलियों का जबरदस्ती कर वसूली, आतंकित-लूटपाट समय- अन्तराल (समय-समय) में होता रहता था। इस घटनाक्रम के बारे में दारमा घाटी के जन भी परस्पर पारिवारिक सम्बन्ध् होने के नाते समय-समय पर सुनते रहते थे, क्योंकि दारमा रं जन का सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक सम्बन्ध् आदि समयकाल से ही व्याँस और चाौंदाँसियों से होता रहा है। ये उस समय की बात है जब दारमा घाटी के निवासी कन्चोती तथा व्याँसी लोग लोंलको नामक स्थान के आसपास से नीचले क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से आ-जा नहीं सकते थे। क्योंकि इसके नीचे का परिक्षेत्र अस्कोट राज्य के अधीन माना जाता था, जबकि उस समय दारमा व्याँसी और चाौंदासियों का क्षेत्र स्वतंत्र भोट देश का भोट प्रदेश ‘रं लुंग्बा’ कहलाया जाता था। भोंट प्रदेश ‘रं लंुग्बा’ का उस समय अपना मजबूत प्रशासनिक ढाँचा नहीं था। इस कारण पड़ोसी देश नेपाल के प्रान्तीय शासक इस क्षेत्र पर अपना जबरदस्ती परिसीमन समझता था और गाये-बगाये उनके कर्मचारी इस भोंट प्रदेश ‘रं लुंग्बा’ परिक्षेत्र में आकर जबरदस्ती कर वसूलते थे, मना करने पर आतंकित लूटपाट करते थे। व्याँस-चाौंदास दोनों घाटी के लोग बार-बार जबरदस्ती कर वूसूली-आतंकित लूटपाट से तंग आ चुके थे। इस कारण वसूली व लूटपाट से पार पाने के लिए दोनों घाटी के लोगों ने सामूहिक परस्पर समूह में झुमली मुकाबला कार्यक्रम कर झुमलियों का दमन योजना बनाते थे। फिर भी ये क्षेत्रा वर्तमान-नेपाल के नजदीक के नजदीक परिसीमन होने के कारण ये अत्याचारी झुमला आक्रमण कारियों की टोली जबरदस्ती कर वसूली करके और न मानने पर आतंकित लूटपाट कर तुरन्त बिना हमारे क्षेत्र काली नदी वार ठहरे, काली नदी पार कर वापास नेपाल क्षेत्र में लौट जाते थे। उस समयकाल में जैसे-जैसे झुमलियों का जबरदस्ती कर वसूली, आतंकित लूटपाट क्षेत्रा बढ़ता जा रहा था। तब हम दारमावासियों ने सोचा एक दिन ये झुमली लोग हमारे लुंग्बा में भी जबरदस्ती कर वसूली और आतंक कर सकते हैं। ये सोच कर दारमावासियों ने समय रहते एक रणनीति बनाते हुए व्यास-चाौंदास झुमली दमन योजना के तर्ज पर दारमा वासियों ने झुमली से मुकाबले की योजना बनाई। रणनीति अनुसार दारमा झुमली संहारक योद्धाओं की टीम तैयार कर झुमलियों से मुकाबला करने के लिए स्थान का चयन किया गया। यह स्थान ‘बालिंग से गंबैनाती’ की ओर ‘गंबैनाती से बालिंग’ की ओर का लगभग मध्य स्थान ‘जैं गुरु सैं’ स्थल के नजदीक का स्थान चुना था, जो अत्यधिक संकरा और अत्यधिक खतरनाक चट्टानी मार्ग था, इस संकरे चट्टानी रास्ते का चयन करने का मुख्य लाभ यह था कि इस रास्ते के उपर 40-50 मी. की उफँचाई पर एक सुरंगनुमा गुफा है, जिसे हम सब रं जन गंबैनाती फु के नाम से जानते हैं। यह फु /गुफा आश्रय के लिए सुरक्षित गुफा है। इसी गुफा के नजदीक और संकरे चट्टाननुमा रास्ते के 20-25 मी. उपर से झुमलियों पर आक्रमण करना सबसे उचित और सुरक्षित रहेगा, यह समझते हुए हमारे धरोहित बुजुर्ग रणनीतिकारों ने इस स्थान को झुमलियों से मुकाबले के लिए चुना। कहा जाता है कि इस सुरंगनुमा गुफा (गंबैनाती फु) में सुरक्षित वातावरण में आराम से लगभग 5-6 ग्रामवासी रहने तक का स्थान था, ये गुफा सर्वप्रथम प्राचीन काल में तकरीबन ढाई से तीन किमी. दूर ग्राम बालिंग ब्यैंक्से बुग्याली नामक स्थान तक खुलता था। ‘दारमावासी वीर रक्षक योद्धाओं ने नदी से बड़े-बड़े गोल पत्थर लाकर गुफा में इकट्ठे किए। एक दिन ऐसा समय आ ही गया, झुमली आक्रमणकारियों की टोलियों ने व्यास-चाौंदास के ग्राम-रिमझिम की चोटी को पार कर दारमा, दैर्रीयंग/हैर्री, लांगदारमा फकल नामक प्राचीन ग्राम स्थान से बोंगलिंग नदी पार कर बोंगलिंग-वर्थिंग होते हुए, दारमा के अन्य ग्रामों में प्रवेश करने वाले हैं। इसकी सूचना सुदूर दारमा में मिलते ही यहाँ के दारमावासियों ने ‘झुमली संहारक योद्धाओं की पूरी टीम सदस्यों’ ने झुमली मुकाबला चयन स्थान में अपने-अपने ढाल, तलवार, हथियार, गोलनुमा पत्थर और खाने-पीने का सामान, हमी (सत्तू के आटे से तैयार चर्पा/लड्डूनुमा खाद्य पदार्थ और अन्य खाद्य सामग्री एकत्रित कर सभी दारमा के नौजवान योद्धा एकत्रित होकर झुमलियों के मुकाबले के इन्तजार मंे एकत्रित हो गए। 4-5 दिन इन्तजार करने के बाद अगले दिन झुमलियों का काफिला बालिंग से गंबैनाती की ओर आते देखा गया। जैसे ही दारमावासियों के द्वारा चयनित गुफा के ठीक नीचे चट्टानी संकरे रास्ते झुमलियों की टोली 10-15 मीटर चट्टानी रास्ते के मध्य सीध्े-आगे गुजरने ही वाली थी, तुरन्त सभी नौजवानों ने झुमली संहारक योद्धाओं ने उन पर एकाएक लगातार देर तक पत्थरों के गोले बरसाये, अचानक हुए इस खतरनाक हमले से झुमली लोग घबरा गए, कुछ झुमली इस हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गए, बांकी झुमलियों ने अपने रास्ते से पीछे हटना ही ठीक समझा और वे सभी पीछे हट गये। आगे बढ़ना पीछे लौटने से कहीं ज्यादा खतरनाक था क्योंकि आगे बढ़ने-पीछे हटने के लिए वही एकमात्रा रास्ता था, नीचे नदी उपर बिल्कुल खतरनाक चट्टान। झुमली लोग जान बचाते हुए, कुछ दूर वापस जाकर उपर खतरनाक चट्टानी गुफा के नजदीक में एकत्रित हुए लोगों को देखा कि वे लोग एक हाथ से पत्थर का गोला फेंक रहे हैं और दूसरे हाथ से पत्थर का गोला खा रहे हें। इस क्रियाकलाप को देखकर वे चकित रह गए और वे यह कहते वापस भागे ‘बाबरे-बाबरे कस्तो मान्सा छन, एक हाथ ले डुंगो (पत्थर) लफान्दा छन, अरखो हाथ ले डुंगो (पत्थर) खानदा छन’ (अरे ये कैसे लोग हैं कए हाथ से पत्थर का गोला फेंक रहे हैं और दूसरे हाथ से पत्थर का गोला खा रहे हैं) जबकि वे योद्धाओं दूसरे हाथ से सत्तू/हमी और लड्डूनुमा चर्पा का गोलनुमा खाद्य पदार्थ खा रहे थे। दूसरे हाथ से पत्थर खाने की ऐसी खतरनाक क्रिया समझकर वे झुमली लोग भाग गए। फिर दोबार उन्होंने इस प्रकार का जबरदस्ती कर वसूली-आतंकित लूटपाट करने की स्वतंत्र भारत गणराज्य बनने तक कोई कोशिश नहीं की। उस समय झुमली आतंकित लुटेरे-आक्रमणकारियों के द्वारा किया गया यह झुमली आक्रमण 20वीं शताब्दी से पहले का और पिछले ‘प्राचीन काल में हुआ जैं श्री हुरबी पहलवान-झुमली मुकाबला’ के बाद का लुंग्बा में किया गया प्रथम और अन्तिम आतंकित लुटेरे झुमली आक्रमण का मुकाबला था। ऐसा मैंने बड़े बुजुर्गों से प्राप्त जानकारी और अमटीकर लेखों से पढ़ी सही कथनों के निष्कर्ष निकालते हुए यह संक्षिप्त विवरण दिया है। यह 17वीं-18वीं शताब्दी के मध्य की घटना मानी जाती है बाद में कूर्मांचल (कुमाउ) को गोरखा शासन ने अपने अधीन कर लिया था तब भी प्राचीन भोंट प्रान्त- रं लुंग्बा स्वतंत्र था। हमारे पूर्वज जनों का हम पर यह कर्ज हमेशा रहेगा जिन्होंने हमें सुरक्षित रखा। जय हो हमारे पूर्वज ध्रोहर रणनीतिकार, जय हो हमारे रक्षक वीर योद्धा (झुमली संहारक योद्धा))।