पिघलता हिमालय’ का जन्म 1978 को हुआ। स्व.आनन्द बल्लभ उप्रेती व स्व.दुर्गा सिंह मर्तोलिया इसके संस्थापक हैं। स्व.आनन्द बल्लभ उप्रेती संस्थापक के साथ ही इसके प्रथम सम्पादक रहे जिन्होंने पत्रकारिता के मिशन के साथ इसे सामाजिक-सांस्कृतिक आन्दोलन का रूप दिया।
जीवन सिंह दुग्ताल श्रदेय पिता श्री पर यह कहावत सही बैठता है :-“कभी हार न मानने की आदत ही, आप एक दिन जीत के कारण बनते है” पिता स्व. ऊपर सिंह दुग्ताल पुत्र स्व. तिका सिंह एक नेक इन्सान, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अपने काम के प्रति बहुत कठिन मेहनत, निडर छवि के व्यक्तित्व रहे है I यद्यपि बचपन बहुत गरीबी से गुजरा था क्युकि दादा जी स्व. तिंका सिंह का महामारी के दोरान अल्पायु में स्वर्गवास होने के कारण बेसहारा का कारण बना I माता जी का भी देहान्त होश संभालने से पूर्व हो चुका था I जिस वजह से पढाई के प्रति गहन लगाव रखने के बाबजूद घर की गरीबी के कारण स्कूल जाने में असमर्थ रहे I उनके सहपाठी गाव के रहे थे श्री शेर सिंह दुग्ताल, श्री दोलत सिंह दुग्ताल, श्री जगत सिंह दुग्ताल इत्यादि I पिता जी बताते थे- परिवार को इस स्थर में पहुचाने में काफी समय लग गया था I बहुत ही अल्प आयु से ही रोजी रोटी के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ा था I बाल्यावस्था में भेड़ बकरी चुकाने का काम किया करता था थोडा जब बड़ा हुआ और होश सभाला फिर अपने कुछ बकरियों से काम काज किया लेकिन उसमे भी कोई खास लाभ नहीं हुआ था विवाह के बाद चाय के अपने दुकान से रोजी रोटी खुशहाल बनाने का भरसक प्रयास लेकिन यह कार्य भी विफल ही रहे I पिता जी आगे बताते है कि हमारे घर के पास पड़ोस में ही एक पटवारी जी रहते थे नाम याद नहीं आ रहा है जो कि हमेशा दुकान में आया जाया करते थे I उन्होंने पिता जी के मेहनतऔर कार्य के प्रति लगन को लम्बे समय से देखा था एक दिन अपने कमरे में बुलाया और कुछ अहम् बात बताया कि भारत सरकार ने भेड़ पालकों को एक बिशेष योजना प्रदान की है जो इस कार्य में कठिन परिश्रम और मेहनत करेगा उसे बहुत फायदा हो सकता है यह कार्य आप सकते है मैंने आपके मेहनत और कठिन परिश्रम को साक्षात् देखा है इसी कारण आपके अपने भविष्य को देखते हए भेड़ पालन के लिए सरकारी योजना के लिए आपका फार्म मैंने भर दिया है अब इसमें केवल हस्ताक्षर ही करने बाकी है I सोचकर बता देना फार्म को आगे भेजना है I यह सुनकर पिता जी को फिर से भेड़ पालन के दल दल में जाने का विचार से मना करने का विचार आया था फिर सोचा कि एक बार घर परिवार से भी विचार बिमर्श किया जाये I घर में इस विषय में काफी विचार किया गया लेकिन अंतिम फेसला करना काफी कठिन था I फिर भी इस कठिन फैसले को स्वय की जिम्मेदारी लेते हुये फार्म को भरवा दिया I यही फ़ेसला पिताजी का टर्निंग पॉइंट रहा I उसके बाद सरकारी भेड पालन का कार्य दो साल से अधिक समय तक अपने जिंदगी के सारे मेहनत, कठिन परिश्रम इसी कार्य में लगा दिये I दारमा से गाव निगाल्पनी और उसके बाद टनकपुर भेड पालन के लिए लगातार आना पड़ा तब में शायद दो ढाई साल का रहा होगा, मुझे धुधली यादे है अभी भी है लेकिन दो साल में अपने तथा परिवार के द्वारा कड़ी मेहनत ने अपना फल देना शुरु कर दिया था 45 भेड़ से 120 तक पंहुचा दिया था I सरकारी नियम से अनुसार 50 भेड़ वापस लिया गया फिर भी काफी भेड़ अपने पास बच गये थे यही पूंजी पिता जी की भविष्य सवर गयी I इसी भेड़ से बाद में पिता जी ने नेपाल में भी व्यापार कर अपने सम्पति में इजाफा किया और मुझे पढाई में कोई कमी नहीं की I जिसकी वजह से आज इस मुकाम तक पहुच पाया हु I भेड़ पालन के दोरान काफी कुछ पिता जी ने सीखा और अपने लगन के कारण ही बाद में व्यापार हिसाब किताब में भी पारंगत हुए थे I अपने दुग्तू गाव का सबसे बड़े बुजुर्ग पिता जी को 95 साल से ऊपर होने का गर्व हासिल कर चुके है अंतिम समय तक अपने पुराने यादो को हमेशा ताजा करने का भरसक प्रयास किया करते थे और हर कथा को नये सिरे से शुरू कर अंतिम छोर तक ज्यों का त्यों सुनाया करते थे हमेशा की तरह बहुत संतोष नजर आते थे I पिता जी ने कभी भी हार नहीं मानी थी कठिन से कठिन स्थिति पर भी डटकर सामना किया था I मेहनत, कठिन परिश्रम ईमानदारी का ही उनका मूल मन्त्र था हमे उन्ही से सीख मिली है I पिता जी के अपने जीवन काल में अपने पारिवारिक कार्य के अलावा समाज को बहुत भी बहुत योगदान दिये है I कतिपय घटनाओ को कर्मानुसार करने एक प्रयास मात्र है; . • वनों से विशेष लगाव:- पिता जी ग्राम सभा दुग्तू के लगभग 20 साल लगभग बन पंचायत की देखरेख की जिम्मेदारी उनके कड़क स्वाभाव् व् ईमानदारी के कारण दिया गया था I जिसे उन्होंने बड़े जिम्मेदारी से निभाया था I गाव की सुन्दरता एवं बुनियाद को मजबुत करने के लिए पेड़ को बचाना बहुत जरुरी था उन्होंने भरसक प्रयास किया और सफल भी हुआ I यह काम उतना आसान भी नहीं था जैसा कहने और सुनने में लगता है I रोज सुबह 4 बजे निस्वार्थ भाव से जंगल का भ्रमण कर अनावश्यक पेड़ जो कटे है चेक करना और कटे हुए पेड़ को गिनना और पता लगाना एक महत्वपूर्ण कार्य था I गाव पंचायत में दण्ड में वसुल किये गये धनराशी को जमा करना हर एक रोज का काम था I इसमें गाववासियो का भी सहयोग सराहनीय होता था I गाव के ठीक पीछे जंगल जो आज काफी बड़े रूप में देखते है I उस पर भी काफी पाबंधी कर रखी थी जिससे यह सभी पेड़ो को पनपने का मोका मिला था I आज इसी पेड़ के कारण गाव काफी सुरक्षित लगता है I आज जो छवि गाव दुग्तू सोन गाव जंगलो का जो सोंदर्य हम देखते है उसके पीछे पिता जी ने वन पंचायत पद में रहते हुए काफी मेहनत किया गया था I मुझे याद है यह बन पचायत का काम पिता जी ने 2014 को इस पद से त्याग पत्र देकर गांव के अन्य लोगो को यह सोप दिया था I तत्पश्चात गाव वासियों ने बिना पाबन्दी के देवदार के लगभग सारे बड़े पेड़ काटकर आज पूरा जंगल खाली कर दिया है l अब मात्र भोज पत्र के पेड़ ही दिखते है I मैंने भी इस बात को रखने का प्रयास किया कि पेड़ के बदले नये पेड़ भी तो बोया या लगया जा सकता है इस पर अभी किसी का ध्यान नहीं है बाद में गाव वासियों को चिंतन मनन करना ही होगा I • कृषि एवं भेड़ पालन पर विशेष लगाव :- गाव दुग्तू काफी उपजाऊ भूमि पहले से ही रहा है I पिता जी को कृषि कार्य व् भेड़ पालन में हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है I अपने समय में अपने खेतो में बहुत परिश्रम किया करते थे जिसे देख देखी में हम लोग भी बचपन में कोशिश करते थे I गाव दुग्तू में बर्फ काफी देर तक टिकने के कारण मिटटी में नमी काफी रहती है तथा पूर्व में भेड़ बकरिया, गाय, बेल, झुपू, घरेलु जानवर काफी मात्र में होने के कारण खेतो में पर्याप्त मात्र में खेत खलिहान में खाद भी पहुच जाता था I जिसके कारण पुरे दारमा घाटी में कुट्टू के खेती सबसे बढ़िया पैदावार अपने गाव दुग्तू- सोन में होती थी I मेरे विचार में पिता जी के समय 70-80 का दशक कृषि के लिए स्वर्ण युग कहना उचित होगा I क्युकि सभी परिवारों का खेती के प्रति विशेष लगाव मेहनत, पशुपालन पर विशेष रूचि ने गाव के कृषि को नई उच्चाई मिली I जिसे मैंने भी साक्षात् रूप में देखा था तब में गाव के जूनियर हाई स्कूल दुग्तू- गोठी में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ा करता था I उस समय गाव में काफी परिवार थे गाव के चारो तरफ कट्टु के पोधे व् फाफ़र के पोधे गुलाबी तथा पीले रंगों से खेत दंग्तो गबला मेला अगस्त के महीने के दोरान रंगीन दिखाई देता था इसके अतिरिक्त आलू, मूली का पैदावार भी काफी मात्र में होता था I पैदावार इतना कि जमीन के अंदर विशेष रूप से बनाये गये कोल्ड स्टोरेज में कुट्टू के अनाज रखे जाते थे और घर में लकड़ी के तख्तो से बनाये गये अलमारी जिसे र भाषा में बजम कहा जाता था रखने का व्यवस्था किया गया था I बकरी का बोझ कुन्चा आने से पूर्व कुट्टू का अनाज व् आलू धारचूला पहुंचाया जाता था I • गाव के आय बढ़ाने के साधन:- गाव के हितार्थ आय के साधन के लिए पिता जी के समय गाव में विचार विमर्श कर तिब्बत से याक का ले आना जिससे यहाँ घर -2 में याक के बच्चे जुप्पू जुमो, तलभो का बहुत अधिक मात्र में कई सालो तक प्रचार प्रसार हुआ I जिस कारण प्रत्येक परिवार से कुछ शुल्क लिया जाता था जिससे गाव के आय में इजाफा होता था I खेतो को घरेलु जानवरों से देखभाल के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया था जिसका काम रोज खेतो में जाकर घरलु जानवरों को देखना था जिससे खेती को कोई नुकसान न हो यदि कोई जानवर खेत में मिलता तो लाकर बंद में किया जाता था दंड के रूप में रूपये देने के बाद ही छोड़ा जाता था I इसके अलावा गाव की सुरक्षा के लिए कुन्चा जाने के दोरान एक परिवार को गार्ड या चोकीदार के तोर पर रखा जाता था जिसे गाववासी राशन कुछ धनराशि दिया जाता था जिससे गाव में सभी के सम्पति सुरक्षित रहे I • खनन पर रोक:- गाव निगाल्पनी जो कि काली नदी के एकदम किनारे टापू पर स्थित है गोठी गाव कि तरह हमेशा काली नदी के तेज वेग से गाव हमेशा खतरे में दिखता है अतः जब भी पिता जी गाव में रहे थे गाव के निचले भाग में रेता, बजरी खनन रोकने का लगातार भरसक प्रयास किया गया था यदि समय पर खनन नहीं रोका जाता, तो आज यह गाव गोठी कि तरह आधा गाव का बाढ़ में बह जाता I गाव के किनारे पेड़ बोने का आइडिया भी उन्ही का था जो कि आज जगल के रूप में पेड़ विकसित हो रहे है I भविष्य में भी गाववासियो से भी इस तरह के नेक कार्य निस्वार्थ भाव से करने की ढेर सारे उम्मीदे है I गाव में पीपल का पेड़ भी 1972-1973 में लगाया था I जो आज विशाल वृक्ष्य का रूप घारण कर चुका है I उन्ही के प्रयास से पीपल के पेड़ के नीचे बैठने का चबूतरा बनाया गया है जो कि कोई भी पथिक छाये का आनन्द ले सके I सन 1970 के आसपास निगाल्पनी में खोला के पानी में बादल फटने के कारण बाढ़ ने विशाल रूप लेकर आधे गाव को बहा ले गया जिसमे हमारा घर भी था I • उपरोक्त के अलावा गाव पंचायत में भी पिता जी का बहुत नाम था स्पष्टवादी, सत्यवादी महापुरुष के कारण ही गाव के न्याय पंचायत में पिता जी का उपस्थित होना तत्कालीन समय में आवश्यक होता था I पिता जी के सदगुण आज भी गाव वासी याद कर भावुक हो जाते है I पिघलता हिमालय पत्र में दो शब्द लिखकर श्रदेय स्वर्ग्रीय पिता श्री को सादर विनम्र श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।
दुर्गम क्षेत्रवासियों के संरक्षक के रूप में रहे हैं डॉ. पंकज उप्रेती आर्थिक रूप से सम्पन्न और सक्षम परिवारों की नई पीढ़ी के बच्चों को वर्तमान की चकाचौंध और संसाधनों की भरमार में बहुत सी वह बातें आश्चर्य लग सकती है जब साधन कम होने पर पर भी लोगों में अपनापन और सामाजिक ज्यादा थी। लेकिन वह दिन और वह बातें एकदम सत्य हैं। आवागमन के साधन कम होना, संचार व्यवस्था न होना, चिकित्सा व शिक्षा के मुख्य केन्द्र कुछ ही जगह थे। इसके अलावा अपनों से मिलने की ललक लोगों में ज्यादा थी। ऐसे में कोई भी परिवार चाहे आर्थिक रूप से सक्षम हो या न भी हो तो किसी न किसी रूप में सब एक दूसरे की मदद करते थे। होटलों में रुकने का रिवाज कम था और पढ़ने वाले बच्चों व बीमारों को सहारा देने के लिये लोग तैयार रहते थे। दूसरों की मदद करने में दयालु लोगों का उल्लेख हमेशा होता रहेगा और यह समाज के लिये सबक भी है कि आपसी भाईचारा-एकता के लिये वह परिपाटी बनी रहे। इसमें में कुछ लोग बहुत अग्रणीय रहे हैं, इन्हीं में से एक नाम है श्रीमान अर्जुन सिंह गर्ब्याल। सीमान्त क्षेत्र गर्ब्यांग की बात करें तो स्व. इन्द्र सिंह गर्ब्याल जी बेहद सादगीपूर्ण जीवन यापन करने वाले हिमालय से अडिग व्यक्तित्व थे। इनके पुत्र हुए- बहादुर सिंह, चन्द्र सिंह, मान सिंह, दिर्क सिंह, राय सिंह। इस बड़े परिवार में से हैं अर्जुन सिंह जी। पिता स्व. बहादुर सिंह व माता स्व. कुसुम गर्ब्याल के वहाँ अर्जुन सिंह, अशोक सिंह, अरविन्द सिंह, धर्मेन्द्र सिंह का जन्म हुआ। भाईयों में ज्येष्ठ अर्जुन गर्ब्याल ने अपनी परिवार परम्परा को बनाए रखा और यही संस्कार सभी भाईयों के रहे हैं। ऐवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल भी इन्हीं के परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। श्रीमान अर्जुन सिंह गर्ब्याल की की प्राइमरी शिक्षा अपने ग्राम गर्ब्यांग, गुंजी में हुई और हाईस्कूल धारचूला से किया। तिब्बत-चीन व्यापार बन्द होने के बाद जब ज्यादातर लोग नौकरी की तलाश में निकले, तभी सन् 1980 में इनकी नौकरी रिजर्व बैंक में लगी। बैंकिंग सेवा में रहने के बाद भी गर्ब्याल जी ने अपने हिमालय प्यार को बरकार रखा। लखनउ में रं कल्याण संस्था बनने के साथ जिस प्रकार की गतिविधियां होने लगीं उसमें यह अग्रणीय थे। नारायण सिंह कुटियाल, विशन सिंह बुढ़ाथोकी, सत्यवान सिंह कुटियाल जैसे चिन्तनशील लोगों ने मिलकर लखनउ में नई शुरुआत की। श्रीमान नृप सिंह नपलच्याल जब मनोरंजन कर आयुक्त के रूप में लखनउ में तैनात थे संस्था के रजिस्ट्रेश के कार्य को गति मिली। ये सभी लोग अपनी शासकीय सेवा के अलावा समाजहित में सक्रिय रहते थे। बात जब अर्जुन सिंह जी करें तो याद आता है एकदम शान्त स्वभाव के साथ यह कर्म करने पर विश्वासी रहे हैं। सन् 1986 में जब मैं और भाई धीरज संगीत शिक्षा के सिलसिले में लखनउ जाते थे रिजर्व बैंक का पूरा कार्यालय परिवर्तन चौक के पास हुआ करता था। हल्द्वानी से हावड़ा एक्सप्रेस से लखनउ पहुँचते ही सीधे केशरबाग हाते परिवर्तन चौक के पास प्रेस क्लब में हमारा अड्डा होता। यहीं से पड़ोस में रिजर्व बैंक में ‘पिघलता हिमालय’ के अपने साथियों से मिलने भी जाते थे तो श्रीमान केदार सिंह मर्तोलिया सहित सभी मिल जाते। अर्जुन सिंह जी हमेशा पूछते- कोई नई पुस्तक प्रकाश्शित हुई है, सहयोग के लिये उनका भाव सबके साथ रहा है। समाज में ऐसे अनगिनत लोग हैं जिन्होंने उनके संरक्षण में लखनउ में शिक्षण प्रशिक्षण व सुरक्षा महसूस की। उत्तराखण्ड बनने के बाद से पहाड़ से लखनउ जाने वालों का रुख कम हुआ है वरना तो उच्चशिक्षा, मेडिकल शिक्षा व अन्य महत्वपूर्ण कार्य व तलाश के लिये लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ, इलाहाबाद व दिल्ली सर्वाधिक जाते थे। पहाड़ से लखनउफ जाने वालों युवाओं के मुख्य अड्डे अपने क्षेत्रा के विधायकों से लेकर रिश्तेदारों तक तक हुआ करते थे। सहारा लेकर आगे बढ़े युवा उन स्थितियों को समझते हैं। लखनउ में भले ही उ.प्र. की राजधनी हो लेकिन पर्वतीय समाज का दबदबा हमेशा से रहा है। यहाँ पर्वतीय रामलीला, होली, उत्तरायणी से लेकर हर तरह के उत्सव बराबर होते हैं और पहाड़ी संस्कृति में रमे लोगों का मिलन होता रहता है। आपसी प्रेम व्यवहार के इस ताने-बाने का बना रहना ही सामाजिक सौहार्द है जिसे नई पीढ़ी को समझना चाहिये। हमारे बुजुर्गों ने किन परिस्थितियों में दुर्गम स्थान से सुदूर महानगरों में जाकर अपनी सम्मानित जगह बनाई और अपने समाज के लोगों को हमेशा उत्साहित किया। ऐसा ही संकल्प श्रीमान अर्जुन सिंह गर्ब्याल का रहा है जो कहने से ज्यादा करने पर विश्वास करते हैं।
नरेन्द्र न्यौला पंचाचूली भारत के सुन्दरतम पर्वत श्रृंखला न्यौला पंचाचूली हिम श्रृंखल’ के सामने ‘‘स्यं सैं च्यूति गबला की थाती माटी’’ पर बसा गाँव-बोन के अत्यधिक आर्थिक कमजोर परिवार में भावी सामाजिक चिन्तक-बालक का जन्म 11 जुलाई 1940 में हुआ। जिनका नाम उनके परिवारजनों ने नैन सिंह रखा। नैन सिंह जी के माता का नाम-श्रीमती सुरमा दताल बोनाल और पिता का नाम-श्री ज्ञान सिंह बोनाल ‘पूनराठ’ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे स्कूली शिक्षा में अक्षर ज्ञान की औपचारिक शिक्षा भी ठीक से प्राप्त नहीं कर पाए। इसके बावजूद उन्होंने अपने जीवन में बहुआयामी रूप से बहुत तरक्की किया। उनका व्यक्तित्व-बहुमुखी (सम्वेदनशील, कर्मशील, कठोर परिश्रमी) स्नेहशील और मिलनसार था। नैन सिंह जी अपने साक्षात् जीवन में सामाजिक सुधार हेतु निरन्तर चिन्तनशील रहते थे। श्रद्धेय नैन सिंह जी की अनौपचारिक शिक्ष और आजीविका- नैन सिंह जी ने अपने साक्षात् जीवन के अन्तिम दौर तक निरन्तर बहुत संघर्षशील तप किए। नैन सिंह जी की छोटी उम्र में ही उनके पिता जी की अचानक मृत्यु हो गयी जिस कारण उनके परिवार का भरण-पोषण की अतिरिक्त बाहरी जिम्मेदारी और आर्थिक सुधार की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गयी। इन्हीं कारणों से उन्होंने होश सम्भालते ही लक्ष्य 10-11 साल की उम्र से ही परिवार की आर्थिक रूप से मदद करने हेतु गाँव में सहायक (सहयोगी) के रूप में कार्य करना शुरू किया। जैसे- दूसरों के भेड़-बकरी को चराने में मदद करना और अन्य सहायक रूप के कार्य करना। नैन सिंह जी ने जैसे ही मानसिक रूप से समझ व शारीरिक रूप से सक्षम होने पर गाँव के मददगार लोगों के साथ मिलकर अपना छोटा-सा कार्य शुरू करने लगे। जैसे- अपनी थोड़ी सी भेड़-बकरी को दूसरों के भेड़-बकरियों की टोली के साथ ले जाकर सुदूर क्षेत्रों पर सामग्री विनिमय हेतु व्यापारिक कार्य पर जाना। आगे चलकर नैन सिंह बोनाल जी ने सरकारी संस्था के पशुपालन विभाब में दैनिक वेतनभोगी के तौर पर गाँव-ग्रामीणों से दूर जीवन का प्रथम चरण शुरू किया। नैन सिंह जी ने मात्रा 19 साल की उम्र से सन् 1959 में भारत-तिब्बत सीमान्त क्षेत्र बिदंग में रक्षा सीमा प्रहरी के कार्यालय वायरलैस चैक पोस्ट पर सहायक (हैल्पर) के रूप में अस्थाई नौकरी की। यह नौकरी मात्रा छः माह मई से अक्टूबर तक के लिए ही होती थी। तब वायरलैस के माध्यम से बातचीत करते समय वायरलैस की मशीन को हाथ से घुमाना पड़ता था। वे अपने कार्य के प्रति ईमानदारी व लगन से कठिन परिश्रम करते थे। शिक्षा के प्रति निरन्तर जिज्ञासा रखने के कारण उन्होंने इसी कार्यालय के कर्मचारियों की मदद से शिक्षा का प्रथम उद्देश्य ‘अक्षर ज्ञान’ की अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त की। सन् 1962-63 में मात्रा 22 साल की उम्र पर में नैन सिंह जी ने पांगू में स्थित सरकारी भेड़ पालन केन्द्र पर भेड़ों की देखरेख करने की नौकरी की। नैन सिंह जी ने जहाँ-जहाँ नौकरी की वहीं-वहीं अपनी लिखाई-पढ़ाई में रूचि व लेखनी पर विशेष ध्यान देते रहे और शिक्षित लोगों से वे निरन्तर शिक्षा लेते रहे। नैन सिंह बोनाल जी ने औपचारिक शिक्षा को प्राथमिक स्कूल से अक्षर ज्ञान की शिक्षा ठीक से प्राप्त न करने के बाद भी उन्होने अपनी शिक्षा अभिरूचि जिज्ञासा से औपचारिक शिक्षा को अनौपचिरिक रूप से प्राप्त किया। शिक्षा सम्बन्धित ज्ञान-कर्मशील योग्यता और उनके ईमानदार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्राय ग्रामीणों के अनुमोदन पर उन्होंन सन् 1966 से 1969 तक बौंन का ग्रामीण पोस्ट आफिस में ग्रामीण पोस्ट मास्टर के पद पर सरकारी कार्य किया। नैन सिंह जी की जिन्दगी में विशेष मोड़ तब आया जब उन्हें ‘बौंन-दुग्तु’ साधन सहकारी समिति में गणक (काउन्टेन्ट) पद पर काम करने को मिला। उन्होंने इन्हीं दिनों सहकारी समिति का कार्य भी किया। इन्हीं वजहों से सरकारी सहायता क्षेत्रा के क्रियाविधि् (कार्य प्रणालियों) के बारे में जानने-समझने का मौका मिला। सहकारी समिति के कार्यों के माध्यम से उनका दारमा के चौदह गाँवों के प्रबुद्धजनों और बुद्धजीवियों से मिलन व उनसे व्यक्तिगत व्यक्तित्व से परस्पर मैत्रिक सम्बन्ध् बने। उन्हें सहकारी कार्यों के सम्बन्ध् में समय-समय पर धारचूला ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठकों में शामिल होकर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। ग्रमीण कार्यशैली से हटके बाहर शासनिक-प्रशासनिक संस्था के कार्यशैली व सरकारी तन्त्रा में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानने-समझने के कारण वे शिक्षा को और अध्कि महत्व देने लगे। उनसे मिलने वाले प्रत्येक अशिक्षित व्यक्तियों को अनौपचारिक रूप से प्रौढ़ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा देते थे और उनके परिवारजनों का शिक्षा के प्रति उत्साहित करते हुए औपचारिक संस्थागत शिक्षा ग्रहण करने को कहते थे। सामाजिक चिन्तक श्रद्धेय नैन सिंह के सामाजिक जन जागृति अभियान पर महत्वपूर्ण भूमिका- दारमा लुंग्बा के क्षेत्रजनों ने सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए सत्तर-अस्सी के दशक में जन जागृति अभियान चलाया। यह अभियान दारमा समाज सुधारक संस्था का गठन कर चलाया गाया। इस संस्था का सूत्रधार-नेतृत्वकर्ता नैन सिंह बोनाल थे। उन्होंने दारमा घाटी के उस समय के सक्रिय नवयुवकों नवयुवतियों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर टोली बनाकर कई बार पारम्परिक संस्कृति और संस्थागत शिक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों को जमीनी स्तर से शुरू कर क्षेत्रजनों के मन मस्तिष्क तक इसकी महत्वता को पहुँचाया जिसका एक उदाहरण ‘चौदह गाँव-चौदह दिन’ ‘पाँच सूत्रीय जन जागृति कार्यक्रम’ भी था जो 1 बाल विवाह प्रतिबन्ध्, 2 नशाबन्दी (मद्य निषेध्) 3 द्वृक्षारोपण, 4 शिक्षा-साक्षरता, ;5 सफाई आन्दोलन ;स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छताद्ध आदि मुख्य बिन्दु थे। सामाजिक चिन्तक नैन सिंह बोनाल जी ने जून सन् 1974-1975 में इस पाँच सूत्रीय जन जागृति अभियान में शामिल नवयुवकों-नवयुवतियों एवं विद्यार्थियों के समूह का नेतृत्व करते हुए, दारमा का दूरस्थ गाँव-सिपू से लेकर गाँव-सेला तक के चौदह गाँवों में चौदह दिन कई घण्टे पैदल चलकर घर-घर जाकर इस अभियान को चलाया। इस अभियान के निम्नलिखित उद्देश्य ;1 नशाबन्दी, ;2 शिक्षा-साक्षरता, ;3 द्क्षारोपण, ;4 बाल विवाह प्रतिबन्ध, ;5 सफाई आन्दोलन (स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता) होने वाले लाभ व नुकसान पर दारमा लुंग्बा के साथ-साथ दिलंग दारमा के क्षेत्राजनों के मन-मस्तिष्क (अन्तरात्मा) जन जगृति पैदा कराया जिसका काफी लाभ रं लुंग्बा जनों को हुआ। इस सामाजिक पाँच सूत्राय जन जागृति अभियान से नशाबन्दी, शिक्षा स्वास्थ्य, बाल विवाह रोकथाम व प्राकृतिक पेड़-पौधें से होने वाले लाभ के प्रति समाज को कापफी लाभ हुआ। सामाजिक चिन्तक- श्रद्धेय नैन सिंह बोनाल ने पुनः ‘दारमा यवक संघ’ का नेतृत्व कर जनवरी 1977 में जौलजीबी दाँतू खे़डा से लेकर बलुवाकोट घाटीबगड़, छारछम-नयाबस्ती, कालिका, गोठी एवं निंगालपानी-गलाती तक के ग्रामीणों का जून सन् 1975 में चौदह गाँव चौदह दिन ‘पाँच सूत्राय जन ‘जागृत अभियान’ कां याद दिलाते हुए पुनः नशाबन्दी, बाल विवाह रोकथाम, कुटिर उद्योग, शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति जनचेतना का वृहद अभियान चलाया जिसे सफलताप पूर्वक सम्पन्न किया। उपरोक्त दोनों जन जागृति (जन जागरण) में बहुत सारे दारमा के नवयुवक-नवयुवती और छात्र-छात्रायें शामिल थे। उनमें से कुछ युवकों के नाम इस प्रकार से है। कल्याण सिंह सोनाल, राम सिंह सोनाल, चन्द सिंह ग्वाल, पुष्कर सिंह सेलाल, फली सिंह दताल, श्री लाल सिंह बोनाल और बिशन सिंह बोनाल। समय-समय पर हुए इस प्रकार से जन चेतना कार्यक्रम के फलस्वरूप ही आज दारमा रं लुंग्बा के अनेक नौजवान शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदां पर आसीन होकर दारमा का नाम रोशान कर रहे हैं। सन् 1980 जुलाई-अगस्त कोठी में जबरदस्त भूकम्प आया जिसमें स्थानीय लोगों की बहुत चल-अचल सम्पत्तियों का नुकसान हुआ। उस वक्त भी नैन सिंह बोनाल जी ने निःस्वार्थ ध्रातली सेवक के रूप मे भूकम्प पीड़ितों को राहत पहुँचाने हेतु लगातार कई महिने तक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही के तौर पर शासन-प्रशासन की सहायता कर विशेष योगदान दिया। उस समय के सरकारी अधिकारियों ने उनकी इस सेवा कार्य की खूब प्रशंसा की और इन अध्किरियों और क्षेत्राय सामाजिक संस्थाओं ने उनके द्वारा क्षेत्रा में पूर्व से 1980 अगस्त तक के समाज सेवा, सामाजिक सेवा कार्यों की गणना कर उन्होंने समाज को दिये अपन े महत्वपूर्ण समय की महत्वता को समझते हुए कार्य पफल के रूप में श्रद्धेय नैन सिंह जी का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित करने की बात की। पर दुर्भाग्यवश कुछ षड़यन्त्राकारियों के कारण उनका नाम इस पुरस्कार के लिए नामित नहीं हो पाया। समाज सेवक नैन सिंह जी ने सामाजिक क्षेत्रा से लेकर कई सरकारी संस्थानों में काम करते हुए अपनी अन्तर आत्मा के अनुसार सामाजिक दायित्वों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निभाया। जिस वजह से स्थानीय समाज उनके नाम को समय-समय पर जरूर स्मरण करते हैं। यही उनके लिए सर्वोपरि पुरस्कार के समान है। समाज सेवक नैन सिंह बोनाल ने सच्चे समाज सेवक के रूप में दारमा क्षेत्रा और राज्य सरकार द्वारा संचालित समाज कल्णण विभाग से जनमानस को लाभ पहुँचाने के लिए बहुत से कार्य किये। नैन सिंह बोनाल जी ने सामाजिक हित के लिए परस्पर विरोध् की राजनीति के बिना ;किसी भी पक्ष-विपक्ष के बहकावे में आए बिनाद्ध अपने विवेक से जनमानस क्षेत्राजनों के परस्पर प्रेम एकता हेतु सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में समाज सेवा का कार्य उनसे जितना हो सके वे कार्य उन्होंने पूर्ण ईमानदारी से किया। इन्हीं कारणों से उन्हें रं लुंग्बा का सामाजिक प्रेरणास्रोत माना जाता है। सामाजिक चिन्तक- नैन सिंह जी के सपफल प्रयासों से हम सब आज दंग्ते दंग में मन्दिरों की सुन्दर श्रृंखला देख पा रहे हैं ;जब इस पवित्रा दंग्तों देव दं बं पर मन्दिर निर्माण कार्य शुरू होने वाला था। सभी खरीदे निर्माण सामग्रियों व कार्य करने वाले लोग यहाँ पहुँच गये थे। मन्दिर निर्माण कार्य शुरू करने के लिये खुदाई शुरू करनी थी तब यहाँ सर्वप्रथम खुदाई शुरू करने के लिए कोई क्षेत्राजन व निर्माण कार्य करने वाला व्यक्ति तैयार नहीं हुआ क्योंकि कुछ रूढ़िवादी सोच वाले लोगों ने अपफवाह फैला दी थी कि इस पवित्रा दंग्तों दं बं भू-भाग में जो खुदाई करेगा उसे प्रकृति और दैवीय शक्ति का दण्ड झेलना पड़ेगा। उस समय रूढ़िवादी सोच के डर से कोई भी व्यक्ति यहाँ खुदाई शुरू करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस विकट समस्या पर रूढ़िवादी सोच से हटकर श्रद्धेय नैन सिंह बोनाल ने कहा कि मैं यहाँ सर्वप्रथम खुदाई करूंगा। चाहे मुझे प्रकृति और दैविय दण्ड झेलना पड़े। मैं झेलूँगा कहते हुए खुदाई की सर्वप्रथम शुरूआत उन्होंने मन्दिर निर्माण कार्य हेतु किया तभी इस पवित्रा दंग्तों देव दं बं पर मन्दिर निर्माण कार्य शुरू हो पाया। ;कथन नैन सिंह बोनाल जी की पत्नी आवती गुंज्याल बोनालद्ध समाज सेवक श्र(ेय नैन सिंह बोनाल के कार्यपफल से ही वर्तमान में पवित्रा दंग्तों देव दं बं पर इस प्रकार से मन्दिरों की सुन्दर श्रृंखला देख पा रहे हैं। सन् 1977 संगठन (समिति) स्यांग सैं ह्या गबला देव की मूर्ति लाने की जिम्मेदारी उस समय के सक्रिय कार्यकता नैन सिंह बोनाल जी और रूप सिंह दताल (नेता जी) को सौंपी। पूर्व प्रस्ताव के आधर पर नैन सिंह बोनाल अपने सहायक ;सहयोगीद्ध रूप सिंह दताल (नेता जी) के साथ दाँतू के सामूहिक ह्या गबला देव मन्दिर हेतु स्यांग सैं ह्या गबला की मूर्ति को जयपुर में बनवाने के लिए मई 1978 को गये। अगस्त 1978 को यह मूर्ति जयपुर राजस्थान से गोठी, धरचूला लाया गया। इस स्यांग सैं ह्या गबला की मूर्ति को सभी चौदह गाँवों में परिक्रमा करवाते हुए 23-08-1978 को दाँतू गाँव में मूर्ति पहुँचाई गई और 24-08-1978 को आदि देव ‘स्यांग सैं ह्या गबला देव’ गबला मन्दिर में स्थापित किया गया। सामाजिक चिन्तक नैन सिंह बोनाल जी ने दारमा के सामाजिक बुद्धजीवियों ने उन्हें सौंपी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते हुए इन सभी सामूहिक कार्यों को सन्ताशजनक ढंग से सम्पन्न करवाया। इसके साथ ही श्रद्धेय नैन सिंह बोनाल और उनके अनुज भ्राता इन्जीनियर श्री फल सिंह बोनाल जी के सौजन्य से अपनी माता स्व. सुरमा देवी दताल बोनाल की दादी यानि नैन सिंह व फल सिंह जी की परनानी महान समाजसेविका जसुली देवी जी की मूर्ति को मूर्तिकार-डी.आर. सीपाल जी से बनवाकर स्थापित करवाया। यह लला जसुली जी की मूर्ति पूरे रं लुंग्बा का प्रथम रं मूर्ति (स्टेचू) था और है जो वर्तमान समय पर भी लला जसुली दं बं पर स्थित है। उपरोक्त सेवा कार्यों के बाद उनके जीवन के अगले चरण में धारचूला ब्लॉक में कनिष्ठ उप प्रमुख के पद पर कार्य किया। इसके बाद वे ग्राम बौंन में 1970-80 के दशक में दो बार ग्राम प्रधन पद पर चुने गये। समाज सेवक नैन सिंह जी धारचूला ब्लॉक के सच्चे, ईमानदार, निष्ठावान, निःस्वार्थ समाज सेवक के रूप में उभरे। राजनीति भूमिका- श्रद्धेय नैन सिंह बोनाल जी ने राजनीति की पारी सन् 1969-1970 में काँग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर किया। काँग्रेस पार्टी में शामिल होकर उन्होंने अपने पूरे राजनीति जीवन पदाध्किरी पद की लालसा किए बिना एक सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने समय-समय पर कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर कई बार कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया। सामाजिक चिन्तक नैन सिंह बोनाल जी ने कांग्रेस पार्टी में पद की प्राथमिकता उनके जीवन में कभी नहीं रहा। वे जमीनी सक्रिय कार्यकर्ता का काम संगठन के पदाधिकारी से अधिक महत्वपूर्ण समझते थे। वे हमेशा स्वदेशी खादी कुर्ता-पायजामा ही पहनते थे। पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता का सम्बन्ध् पार्टी सदस्यों और पदाधिकारी दोनों के साथ होता है। दोनां ही पक्ष सक्रिय कार्यकर्ता की बात सुनते व मानते हैं। इसी से आप समझ सकते हैं कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता की क्या भूमिका होती है। कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सामाजिक चिन्तक नैन सिंह बोनाल की महत्वपूर्ण भूमिका के माध्यम से सन् 1986-1987 में प्रधन मन्त्रा राजीव गांधी जी को गेठी बुलाने में वे सपफल रहे। इसी से आप स्पष्ट समझ सकते हैं कि उनके पास कांग्रेस पार्टी का कोई पद न होने के बाद भी उनकी कांग्रेस संगठन में क्या महत्व था। उनकी ईमानदार-कर्तर्व्य निष्ठता के सिद्धान्त ही उनका मूल मन्त्र था। समाज सेवक नैन सिंह बोनाल जी ने अपने जीवन यात्रा में सम्भाले कुछ मुख्य सामाजिक पद का विवरण- 1. सहायक गणक (सुपरवाईजर)-बौंन-दुग्तू साध्न सहकारी समिति। 2. अध्यक्ष नवयुवक संघ/मंगल दल-बौंन। 3 अध्यक्ष दारमा उत्थान समिति। 4. ग्राम प्रधान -बौंन। 5. सक्रिय सदस्य-कांग्रेस ब्लॉक कमेटी धारचूला। 6. उपाध्यक्ष कल्याण संस्था शाखा धारचूला। 7. सदस्य एकीकृत जनजाति विकास समिति नाचनी मुनस्यारी। 8. सदस्य खादी कमीशन सलाहकार समिति धारचूला। 9. संचालक जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़। 10. ब्लॉक कनिष्ठ प्रमुख क्षेत्रा समिति धारचूला। 11. सदस्य-कैलाशाश्रम स्वराज्य संस्था धारचूला। 12. सदस्य उ.प्र. सरकार द्वारा आयोजित भारत भ्रमण प्रोग्र्राम के सदस्य में सम्मिलित हुए उन्हें कई धर्मिक स्थानों एवं प्रतिष्ठानों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ था। समाज सेवक बोनाल जी ने अपने जीवन के उनसठ बसन्त देखने के बाद अपने घर गोठी में स्वस्थ स्वास्थ्य में दिनांक 3.5.1998 की रात को लगभग आठ बजे अचानक हृदयगति रुक जाने से हम सभी को छोड़कर ईश्वर के पास चले गये। उनके द्वारा किये गये बहुत सारे सामाजिक कार्यों से हम हमेशा उन्हें याद करते हुए उनके ईमानदार-कर्तव्यनिष्ठ कार्य प्रणाली से प्रेरणा लेते रहेंगे। जिन्होंने अपना सारा जीवन समाज की भलाई के लिए चिन्तनशील रहते हुए समाज को समर्पित किया। इन्हीं कारणों से उन्हें रं लुंग्बा का महान सामाजिक चिन्तकों की श्रेणी में रखा जाता है। इसका मुख्य कारण उनके द्वारा किसी भी पक्ष-विपक्ष के बहकावे में आए बिना सापफ छवि ईमानदार कर्तव्य निष्ठता व्यक्तित्व से किया कार्य माना जाता है। सामाजिक चिन्तक नैन सिंह बोनाल ने समाज में किये गये सांस्कृतिक, राजनैतिक और सामाजिक उत्थान के कार्य को संज्ञान में लेकर रं कल्याण संस्थान ने अपने वार्षिक आम सभा (एजीम 2011) ग्राम-दाँतू (दारमा) में उन्हें रं गौरव सम्मान से सम्मानित किया। समाज सेवक नैन सिंह बोनाल जी के परिवार का संक्षिप्त विवरण- वैसे तो निःस्वार्थ समाज सेवा के प्रति निष्ठावान समाज सेवक का परिवार पूरा समाज होता है। पफर भी ऐसे ध्नात्मक सोच वाले सामाजिक चिन्तक के निजी जीवन का थोड़ा जिक्र होना ही चाहिए। बोनाल जी ने अगस्त 1964 में गुंजी गाँव की आवती गुंज्याल जी से विवाह किया। धर्मपत्नी आवती जी से दो पुत्र (गगन सिंह, धीरेन्द्र सिंह ) और दो पुत्रियां (शकुन्तला, विशन्तला) हुई। समाज सेवक-श्र(ेय नैन सिंह बोनाल के दोनों पुत्रा भारत सरकार के अधीन सरकारी कार्यालयों में अपनी सेवा दे रहे हैं। उनके चारों बच्चे अपने-अपने दाम्पत्य जीवन के सुख भोग रहे हैं। वर्तमान समय में उनकी धर्मपत्नी आवती गुंज्याल बोनाल उम्र के अस्सीवे पड़ाव में अपनी सभी बच्चों के साथ खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
इतिहास-कथा नरेन्द्र न्यौला पंचाचूली दारमा घाटी के जिस ग्राम की खूबसूरत चोटियों के कारण दिन में सात बार सूर्य दिखता व सात बार सूर्य छिपता है, उस ग्राम नागलिंग में त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी का जन्म 1750 के आसपास हुआ। त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी की सोच- आकांक्षाएं, आधुनिक भविष्य की जीवन जीने की सोच रखने वाले व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। ऐसा माना जाता है कि त्रिलोक सिंह जी के पूर्वज कत्यूर राज्य से दारमा आए थे। त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी को तिंका प्रथम के नाम से भी सम्बोधित करते हैं। त्रिलोक सिंह जी के चार पुत्र हुए, जिनके नाम- बालों, चतुवा, बंगा और जसपाल थे। श्री तिंका नंगन्याल प्रथम जी की प्रभावशाली छवि, ज्ञानी व्यक्तित्व के कारण उन्होंने अपने चारों पुत्रों को अलग-अलग कार्य क्षेत्रा सौंपे, सबसे बड़े पुत्र बालों सिंह को राजनीतिक रणनीतिकार, दूसरे पुत्र चतुवा सिंह को समाज सुधारक, तीसरे पुत्र बंगा सिंह को व्यापारिक कार्य एवं सबसे छोटे पुत्र जसपाल सिंह को खेती कार्य क्षेत्र सौंपा। इस प्रकार चारों पुत्रों की कार्य क्षेत्र की यश कीर्ति पूरे रं लुंग्बा में प्रचलित थी। श्री त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी का अस्कोट राज परिवार और तिब्बती राजाओं के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध् थे। ऐतिहासिक समय रं लुंग्बा, दारमा परगना (परगना दारमा) में श्री कित्ती सिंह ग्वाल ‘फौजदार’ ‘‘रं प्रतिनिधित्वकर्ता’’ ग्वाल एकाधिकार के बाद श्री त्रिलोक सिंह नंगन्याल जी के सबसे बड़े पुत्र बालों सिंह जी दारमा लुंग्बा रं प्रतिनिधित्व कर्ता के रूप में उबरे और उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई। ग्वाल फौजदार परिवार का एकाधिकार के बाद अब दारमा का सभी प्रकार के न्याय कार्य ग्राम-गो की जगह ग्राम-नांगलिंग से होने लगा। नंगन्याल परिवार ने अपना प्रशासनिक अधिकार एवं व्यावसायिक कार्य ग्राम-नांगलिंग से ही शुरु किया। कुमाउँ ब्रिटिश शासन में अंग्रेजों का आगमन जब दारमा घाटी में हुआ। श्री बालों सिंह का प्रभावशाली व्यक्तित्व, जन लोकप्रियता, न्यायप्रियता व शानों- शौकत और साथ ही भवन की भव्यता को देखकर अंग्रेज आश्चर्यचकित हो गये। श्री बालों सिंह नंगन्याल जी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अंग्रेजों ने बालों जी को अपने पक्ष में करने के लिये उन्हें तीन प्रकार के अंग्रेजी हथियार और तीन खून माफ का अधिकार प्रदान कर कूटनीति चाल चली, श्री बालों सिंह नंगन्याल जी ने उस काल में अपने भव्य भवन निर्माण कार्य करवाने के लिये बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पड़ोसी देश नेपाल के राजमिस्त्रियों को आमन्त्रित किया। इस भवन निर्माण में बड़े-बड़े पत्थरों, खड़िया पत्थरों के जोड़ को मजबूती प्रदान करने के लिये चूना व उड़द ;मासद्ध दाल के घोल बनवाकर चिनाई करवायी गयी। भवन राजमिस्त्राी कारीगरों के नाम दीपार के पत्थरों पर आज भी अंकित हैं। मकान में प्रयोग की गयी बड़े-बड़े पत्थरों की कटाई-छटाई में उस समय चाँदी-सिक्का (सवा रुपये) की लागत आई। जब-जब ब्रिटिश आला अधिकारी दारमा घाटी में आते थे, उक्त भव्य भवन में रहना व इसकी प्रशंसा करना नहीं भूलते थे। श्री बालों नंगन्याल जी के बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री तिंका नंगन्याल (तिंका द्वितीय जी ;1860-1940) ने अपना राजपाठ के साथ दारमा प्रतिनिधि/प्रतिनिधिकर्ता कार्यभार संभाला। श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी के सामय जब सम्पूर्ण भारतवर्ष में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार हो रहा था, तब दारमा घाटी में उन्होंने ईसाई धर्म प्रचार-प्रसार के लिये अंग्रेजों का प्रवेश निषेध् कर दिया था, जब ब्रिटिश रेजीमेन्ट को इस बात की सूचना मिली तो वे श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी से अत्यधिक नाराज हो गये। पर दारमा घाटी एक अत्यन्त दुर्गम व उनकी प्रभावशाली छवि के कारण कुमाउँ ब्रिटिश अंग्रेज प्रशासक श्री तिंका नंगन्याल जी पर कोई कार्यवाही नहीं कर सके। बाद में कुछ समय उपरान्त अंग्रेज अधिकारियों ने श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी को याद दिलाया कि उनके पिता बालों नंगन्याल को अंग्रेज प्रशासन ने तीन प्रकार हथियार करतूस और तीन खून माफ का अधिकार दिया था। उनके समय के घनिष्ठ सम्बन्धें की भी याद दिलाई। साथ ही तिंका नंगन्याल जी को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें तीन की जगह सात खून माफ करने का शासनादेश और सम्पूर्ण रं लुंग्बा का ब्रिटिश मेम्बर नियुक्त किया गया और अल्मोड़ा जिला परिषद का मनोनीत सदस्य चुना एवं कुछ अन्य रं लुंग्बा के सुरक्षा से सम्बन्धित प्रभावी अधिकार भी दिये गये, तब जाकर अंग्रेजों का दारमा घाटी में पुनः प्रवेश और ईसाई ध्र्म का प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति तो दी पर उनके प्रचार में कोई सहायता नहीं की। अंग्रेजों को इस प्रचार-प्रसार पर कोई फायदा नहीं मिला, न ही रं लुंग्बा दारमा घाटी के किसी भी परिवार ने ईसाई धर्म स्वीकार किया, इससे स्पष्ट होता है कि उस समय दारमा घाटी के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक ग्राम व पूरे रं जनों में कितनी एकता-सक्षमता थी, पर दारमा घाटी में ईसाई प्रचारकों का आवागमन होते रहा, बाद में श्री नंगन्याल जी के स्वभाव, बुद्धिमत्ता व क्षेत्र में उनके प्रभाव के कारण ब्रिटिश शासकों से अच्छे सम्बन्ध् हो गये। श्री तिंका द्वितीय ‘मेम्बर साहब’ ने रं लुंग्बा दारमा प्रतिनिधित्वकर्ता का कार्य बखूबी निभाते हुए बहुत से कार्य करवाये और दारमा लुंग्बा का प्रथम ठेकेदारी मार्ग कार्य उन्होंने 1500/- रुपये का ठेका लेकर सन् 1923 में कार्य करवाया, यह ठेका कार्य मार्ग ग्राम- खेला से दारमा तक का था। उस समय ग्राम- खेला, दारमा, व्यास दोनों घाटी कुन्चाजनों का मुख्य पड़ाव केन्द्र के साथ-साथ तीनों रं घाटी जनों का प्राचीन व्यापारिक केन्द्र हुआ करता था, जहाँ से पश्चिम तिब्बत, नेपाल और निचले भारतीय क्षेत्रों में जाने के लिए व्यापारिक विनिमय गतिविधियों से सम्बन्धित कार्य योजना संचालित होता था। श्री तिंका सिंह नंगन्याल (तिंका द्वितीय) ने ब्रिटिश प्रशासन द्वारा दिए गए अधिकारों का खूब प्रयोग किया, माना जाता है। श्री तिंका द्वितीय जी ने रं-शौका जनों के प्राचीन व्यापारिक पड़ावों का अधिकार बरकरार रहे इस सम्बन्ध् में पड़ाव क्षेत्रीय शासन-प्रशासन तक अपनी बात रखते हुए उन पड़ावों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने तिब्बती प्रान्तीय राजाओं, नेपाल सीमान्त प्रशासक और अस्कोट राज्य ‘राज परिवार’ से घनिष्ठता बढ़ाने के साथ-साथ पूर्व से ही चली आ रही मित्रता को और अधिक घनिष्ठता में परिवर्तित किया। श्री तिंका नंगन्याल (तिंका द्वितीय) बुद्धिमान, प्रभावशाली छवि और चतुर व्यक्तित्व के धनी थे। इन कारणों के कारण वे तीन महीने तिब्बती प्रान्तीय राजाओं, राज प्रशासकों के साथ तिब्बती प्रान्तों और महीने उक्कू- बांकू, जौलजीवी, नेपाल में अस्कोट राजाओं के साथ आनन्दमयी जीवन व्यतीत करते थे। इस समय एक अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक घटना घटित हुई। पिथौरागढ़ व्यापारी ‘मालदार परिवार’ के सदस्य जब तिब्बत व्यापार के लिए गए थे। अनजाने में तिब्बती कानून का उल्लंघन होने के कारण तिब्बती प्रशासन ने उन्हें कारावास की सजा दे दी, तब मालदार व्यापारी परिवार के सदस्य सीमान्त अस्कोट राज्य के राजा के पास इस सम्बन्ध् में मदद हेतु गए तो ‘राजा रजवार’ राज प्रशासन ने इस पर असमर्थता जताते हुए उन्हें श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी से मदद मांगने का सुझाव दिया और वे नंगन्याल जी पास गये। अपनी समस्या से अवगत कराया। इस समस्या समाधन हेतु नंगन्याल जी ने तिब्बती राजा को अनुरोध् पत्र लिखा। इसी पत्र द्वारा मालदार व्यापारी को तिब्बती कारावास से मुक्त किया गया। श्री तिंका सिंह नंगन्याल (तिंका द्वितीय) ने अपने पिता से अधिक नाम कमाया और इसी कारण सम्पूर्ण रं क्षेत्र में वे ‘मेम्बर साहब’ के नाम से प्रसिद्ध हुए। ऐसा माना जाता है कि समय के साथ-साथ श्री तिंका द्वितीय नंगन्याल जी आकांक्षाओं महत्वाकांक्षा के कारण उनका अस्कोट राज्य के राजघराने से सम्बन्ध् बिगड़ते गए, स्यांकुरी से उपर दारमा घाटी, व्यास घाटी और चैदास घाटी पर अपना प्रतिनिधित्व अधिकार परिक्षेत्र मानते हुए, इन क्षेत्रों रे ‘रं लुंग्बा व्यवस्था-प्रबन्धन’ से सम्बन्धित कार्य हेतु वसूली करते थे और इन सम्पूर्ण क्षेत्र को परगना दारमा नाम दिया गया। बाद में अस्कोट राज्य राज परिवार से कर वसूली से सम्बन्धित विवाद हो गया। जब तिंका द्वितीय नंगन्याल जी अपने सेवकों के साथ वर्मा (म्यांमार) गये थे, और वापसी में अस्कोट पहँुचे तो वहाँ राज परिवार प्रशासन से अपने-अपने अधिपत्य सीमान्त क्षेत्रा की कर वसूली पर मतभेद होता चला गया, श्री तिंका नंगन्याल (तिंका द्वितीय) जी रं लुंग्बा के राज परिवार (राजा) न होते हुए अपने वंशजों में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले रं प्रतिनिधित्वकर्ता (प्रतिनिधि) रहे। बाद में तिंका नंगन्याल द्वितीय जी भाबर भारत, नेपाल देश व्यापारसे वापसी के समय टनकपुर के आस-पास अपने पड़ाव में उनकी मृत्यु हो गई। श्री तिंका द्वितीय के बाद उनके बड़े पुत्र श्री बाल बहादुर जी ‘प्रथम दारमा सरपंच’ ;बालो द्वितीय जी 1916-1969द्ध ने कार्यभार सम्भालते हुए दारमा क्षेत्रजनों के लिए बहुत कार्य किए। श्री बालो द्वितीय जी ने शासन-प्रशासन से अनुरोध् कर क्षेत्रीयजनों को शिक्षा-पत्राचार प्रदान करवाने के लिए ग्राम दुग्तू स्कूल (दारमा प्रथम स्कूल), दारमा लुंग्बा प्रथम पोस्ट आफिस ग्राम नांगलिंग में खुलवाने का महत्वपूर्ण कार्य किये और वे जौलजीवी तीर्थ मेले में भी सामाजिक भूमिका अदा करते रहते थे। एक बाद उन्होंने दो चवर गाय ‘याक’ और कुछ कम्बलों को मेला कमेटी को सहयोग रूप में भेंट दिया। श्री तिंका नंगन्याल द्वितीय जी अस्कोट राजा भांति राजा तो नहीं था परन्तु सम्पन्नता धन-दौलत एवं शानों-शौकत अस्कोट राजा से कम नहीं थे। रं लुंग्बा दारमा घाटी ग्राम नांगलिंग की सम्पूर्ण सम्पत्ति का आध भाग इसी वंश के उत्तराधिकारियों के अधिकार में है। साथ ही ग्राम- चल, सेला, वर्थिंग, बोगलिंग, दर, सोबला, न्यू सोबला सुवा, बैती, गलाती, गस्थला, दोबाट, धारचूला, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, देहरादून, लखनउ, दिल्ली, म्यांमार तक में भी इनकी सम्पत्ति रही है, ऐसा कहा जाता है। जब इस वंश के व्यापारी तिब्बत व्यापार, टनकपुर व्यापार, नेपाल व्यापार हेतु निकलते थे तो इनके कापिफले के दिन-समय कोई दूसरा व्यापारी इस मार्ग से नहीं गुजरता था। इसकी सूचना पूर्व में ही लोगोें को दे दी जाती थी। मुख्य ध्रोहरित सामग्रियाँ- ब्रिटिश कालीन दो नाली कारतूस वाली बन्दूक, अन्य भरवा बन्दूक और इटालियन राइपफल ;जिसे बाद में बेच दिया गयाद्ध, चाँदी का बना इटालियन टार्च, चाँदी की छड़ी। ब्रिटिश कालीन राजशाही चाँदी के बर्तन और सिक्के हैं तथा कत्यूरी शैली की बनी खिड़कियाँ व दरवाजों पर बनी नक्काशी दर्शनीय है। बड़े-बड़े चार पफुर्मा तोली (फुर्मा तावी और चार फुर्मा कढ़ाई जो 40-40 किलोग्राम के हैं)। ये ‘तोली-कढ़ाई’ लगभग 300 वर्ष पूर्व की मानी जाती हैं। ये तोली-कढ़ाई तिब्बत से लायी गयी थी। दर्जनों ऐतिहासिक ‘ढाल तलवार’ और पुरुष-स्त्री परिधान। साथ ही महिलाओं के अनेक श्रृंगार आभूषण मौजूद हैं। नंगन्याल भवन के भीतरी भाग में एक विशाल आकार का शिवलिंग स्थित है। साथ ही हस्तिनापुर की महारानी ‘कुन्ती गान्धरी’ के शिलालेख भी मौजूद हैं। श्री नंगन्याल राज में जिस प्रकार से इस बंशजों की शानो-शौकत, रहन सहन, सम्पूर्ण क्षेत्र में फैली शक्तियाँ और अधिकारों को सुनकर तो ऐसा प्रतीत होता है कि वे राज परिवार का न होते हुए भी एक राजा की ही भाँति रं लुंग्बा में एकाधिकार रखते थे।