
हरीशचन्द्र सिंह लस्पाल
पि.हि.प्रतिनिधि
भारत-तिब्बत व्यापार के पुराने दिनों में सीमान्त क्षेत्र से जाने वाले व्यापारियों और तिब्बतियों के मधुर सम्बन्ध् रहे हैं। व्यापारी अपने मित्रों को पहचानते थे और एक-दूसरे की आवाभगत में कोई कमी नहीं करते। इसके बावजूद कई ऐसे अवसर आये हैं जब किन्हीं कारणों से मनमुटाव या कहासुनी हुई तो व्यापारियों को जान बचाकर भागना भी पड़ा। इसके अलावा कज्जाकी लुटेरों की कहानी बुजुर्ग बताया करते थे।
मानसिंह लस्पाल बूबू ;बुरांठ राठ परिवार के सदस्य हरीशचन्द्र सिंह पांगती से बातचीत के बाद कुछ जानकारी यहाँ दी जा रही है। बूबू मानसिंह जी अपने जमाने के बहुत रौबीले व्यक्ति थे और घुड़सवारी में भी पारंगत। इनके तीन पुत्र नाथू सिंह, दयान सिंह और डा.एम.एस. लस्पाल तथा तीन विवाहित पुत्रियां हैं जिसमें रमेश जंगपांगी, प्रेम सिंह जंगपांगी व श्री मडवाल परिवार में हैं। पीएसी से सेवानिवृत्त दयान सिंह के पुत्र पुष्कर, तीन विवाहित पुत्रियां पुष्पा पांगती, नीरु मर्तोलिया, आशु मर्तोलिया हैं। चिकित्सा विभाग में मुख्य चिकित्साधिकारी पद से सेवानिवृत्त और सामाजिक गतिविधियों में बेहद सक्रिय डा.एम.एस.लस्पाल के पुत्रा डा.राहुल चिकित्सा सेवा में और रोहित एफसीआई में हैं।
पिता स्व.नाथू सिंह व माता श्रीमती लक्ष्मी देवी के पुत्रों में ईश्वर सिंह, हरीश सिंह, मनोज सिंह हैं। हरीशचन्द्र सिंह लस्पाल का जन्म माइग्रेसन में जाते समय बोगड्यार में हुआ था। 52 वर्षीय हरीशचन्द्र सिंह बताते हैं कि जोहार के लास्पा में उनका मूल है। साईं में रहने वाले लस्पाल परिवार छोरीबगड़ भी आ गये थे। श्री लस्पाल की बचपन की पढ़ाई छोरीबगड़ में ही हुई। जहरीखाल जाकर पढ़ने का अवसर भी मिला पिफर हल्द्वानी और अल्मोड़ा से इण्टर किया। पढ़ाई के साथ तैयारी करते हुए यह एलआईसी से जुड़ गये और वर्तमान में इसी में प्रशासनिक अध्किारी के पद पर हैं। डोटिला, कपकोट के स्व.बहादुर सिंह रावत व रुकमणि देवी की पुत्राी चित्रा से 1993 में इनका विवाह हुआ। श्रीमती चित्रा लस्पाल भी एलआईसी में हैं और उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में उनकी पहचान है जो उत्तर मध्य क्षेत्र से अखिल भारतीय स्तर पर खेलती हैं। कैरम उनका मुख्य खेल है। इसके अलावा चैस, टीटी भी खेलती हैं। पिछले नौ सालों से वह नेशनल खेल रही हैं। पारिवारिक व सामाजिक दायित्व के चलते चित्रा जी ने पदोन्नति का लाभ नहीं लिया। हरीशचन्द्र सिंह लस्पाल जी से कुछ बचपन की सुनी कुछ यादगार पूछने पर वह बताते हैं कि एक बार पिता जी और चाचा दयानसिंह जी तिब्बत गये थे। व्यापारी आवत-जावत में अपने मित्रों को खोजते थे और सौदा होता था। उस बार सौदे में न जाने कौन दूसरे लोग आ गये थे और भाषाई दिक्कत भी थी। तिब्बत में हुई कहासुनी के बाद पिता और चाचा को सारा सामान छोड़कर आना पड़ा था।
